13.3 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराजनीतिनम आंखों से मां को दी मुखाग्नि और कर्तव्य पथ पर वापस...

नम आंखों से मां को दी मुखाग्नि और कर्तव्य पथ पर वापस लौट गए PM मोदी

Published on

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े 9 बजे अपनी मां हीराबेन मोदी के अंतिम दर्शन किए और अपने भाई के साथ मिलकर मां की चिता को मुखाग्नि दी। मां से बिछड़ने के दो घंटे बाद ही पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर वापस लौट गए। पीएम मोदी सुबह 11.15 बजे पश्चिम बंगाल में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे, इस दौरान पीएम मोदी कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। काम के प्रति पीएम मोदी की निष्ठा और समर्पण दर्शाता है कि पीएम मोदी अपनी मां के दिए संस्कारों के प्रति कितने संवेदशील है। पीएम मोदी ने अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी मां बहुत मेहनती थी और वह हमेशा काम के प्रति निष्ठावान रहने की सीख देती थी।

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन आज सुबह तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को अचानक खराब हो गई थी। मां के अंतिम दर्शन करने और मां को अंतिम विदाई देने के लिए पीएम मोदी आनन-फानन में अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी मां को मुखाग्नि दी। अपनी मां से बिछड़ने के बावजूद पीएम मोदी ने अपने दिल पर पत्थर रखते हुए कर्तव्य पथ की ओर अपने कदम बढ़ाए हैं। पीएम मोदी ने अपने मां के दिए संस्कारों का पूरा निष्ठा के साथ निर्वहन किया। पीएम मोदी मां को मुखाग्नि देने के बाद तत्काल कर्तव्य पथ वापस लौट गए। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11.15 बजे पश्चिम बंगाल में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले बुधवार को भी जब पीएम मोदी अपना मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी, तब वह आनन-फानन में मां की तबीयत पहुंचने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। जब डॉक्टर ने पीएम मोदी को जानकारी दी कि उनकी मां की तबियत अभी स्थिर है तो वह दिल्ली वापट लौट आए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में होने वाले कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। नैशनल गंगा काउंसिल की बैठक के अलावा प्रमुख प्रोजेक्‍ट्स का लॉन्‍च होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर के श्मशान घाट पर अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार करने के बाद वहां से रवाना हो गए हैं।

शुक्रवार सुबह तड़के मां हीराबेन का हुआ निधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह 100 साल की उम्र में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने एक बयान में कहा, हीराबा मोदी का यूएन मेहता हार्ट अस्पताल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर को तड़के 3.30 बजे (सुबह) निधन हो गया। मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट में भारी मन से लिखा, एक गौरवशाली शताब्दी ईश्वर के चरणों में टिकी है। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति को महसूस किया है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, एक नि:स्वार्थ कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन समाहित है। प्रधानमंत्री आखिरी बार अपनी मां हीराबेन से अहमदाबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मिले थे, जहां उन्हें बुधवार को भर्ती कराया गया था।

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...