18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यवंदे भारत के उद्घाटन के दौरान लगे जय श्रीराम के नारे, नाराज...

वंदे भारत के उद्घाटन के दौरान लगे जय श्रीराम के नारे, नाराज हुईं ममता बनर्जी

Published on

कोलकाता

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार (30 दिसंबर) को हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी मां हीराबेन के निधन के बाद पश्चिम बंगाल दौरे को स्थगित करते हुए कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। वहीं, कार्यक्रम के दौरान हावड़ा स्टेशन पर सीएम ममता बनर्जी ‘जय श्री राम’ के नारे सुनकर नाराज हो गईं। उन्होंने मंच पर चढ़ने से मना कर दिया और कार्यक्रम को बाहर से संबोधित किया।

जानकारी के मुताबिक, मंच पर भाजपा नेताओं और समर्थकों की ओर से जय श्री राम के नारे लगाए जाने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हो गईं। वह मंच पर ही नहीं चढ़ीं और उनकी कुर्सी वहां खाली ही रह गई। सीएम मंच के नीचे प्लेटफॉर्म के पास पड़ी कुर्सियों पर बैठी रहीं। हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने के बाद नीचे से ही उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर दुख जताया।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य नेता हावड़ा में कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस दौरान सीएम ममता ने कहा, “प्रधानमंत्री जी आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दे। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं।”

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...