21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलश्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया की जर्सी में बदलाव, चहल ने...

श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया की जर्सी में बदलाव, चहल ने शेयर की फोटो

Published on

नई दिल्ली,

भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी (मंगलवार) से टी-20 सीरीज़ का आगाज़ होना है. मुंबई के वॉनखेड़े मैदान में दोनों टीमें पहले टी-20 मैच में आमने-सामने होंगी, हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया यह सीरीज़ फतेह करने उतरेगी. इस सीरीज़ से पहले टीम इंडिया की जर्सी में कुछ बदलाव हुआ है. सीरीज़ शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का फोटोशूट हुआ है, जिसके बाद युजवेंद्र चहल ने एक तस्वीर शेयर की है. इसमें श्रीलंका सीरीज में हिस्सा लेने वाले बॉलिंग यूनिट शामिल है. तस्वीर में युजवेंद्र चहल के अलावा उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार हैं और साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं.

टीम इंडिया इस सीरीज़ में नई जर्सी के साथ उतर रही है, अब टीम इंडिया की जर्सी पर नए किट स्पॉन्सर का नाम दिखाई देगा. पहले बीसीसीआई के लोगो के अलावा MPL स्पोर्ट्स का नाम दिखता था लेकिन अब यहां ‘KILLER’ लिखा हुआ दिखाई देगा.  टीम इंडिया की किट स्पॉन्सर की जिम्मा पहले MPL स्पोर्ट्स के पास था, जो दिसंबर 2023 तक रहना था. हालांकि, कंपनी ने अपने आखिरी साल का कॉन्ट्रैक्ट Kewal Kiran Clothing Limit को दे दिया यही कारण है कि अब टीम इंडिया की जर्सी पर उनका ही लोगो है.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: 
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.

श्रीलंका का भारत दौरा- 
• पहला टी-20: 3 जनवरी, मुंबई
• दूसरा टी-20: 5 जनवरी, पुणे
• तीसरा टी-20: 7 जनवरी, राजकोट

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...