28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: धर्मांतरण को लेकर बवाल तेज, प्रदर्शनकारियों का SP पर जानलेवा हमला

छत्तीसगढ़: धर्मांतरण को लेकर बवाल तेज, प्रदर्शनकारियों का SP पर जानलेवा हमला

Published on

नारायणपुर,

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज में आक्रोश है. लोग सड़कों पर उतरकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को मौके पर पहुंचे नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

गौरतलब है कि नए साल के ठीक एक दिन पहले सर्व आदिवासी समाज को धर्मांतरण के मामले की जानकारी मिली थी. इसको लेकर समाज के लोगों ने विरोध जताया. आरोप है कि इस दौरान धर्म विशेष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. इसमें कई लोग घायल हो गए.

मामले के विरोध में रैली निकाली
इस मामले में नारायणपुर जिले के अलग-अलग गांवों में बवाल हो रहा है. आदिवासी समाज के लोगों ने बाजार स्थल से इस मामले के विरोध में रैली निकाली. इसकी जानकारी मिलते ही जिला पुलिस और प्रशासन एक्शन में आया. आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं.

जानिए क्या है पूरा मामला
नए साल के ठीक एक दिन पहले एड़का थाना क्षेत्र के गोर्रा गांव में धर्मांतरण के मामले को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे. इसके बाद जमकर बवाल हुआ था. मारपीट में कई लोग घायल हो गए. घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सोमवार को नारायणपुर बंद बुलाया. भारी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए.

आदिवासियों का प्रदर्शन जारी
इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से नारायणपुर जिले में आदिवासी ईसाई प्रदर्शन कर रहे हैं. जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैठकर उनके खिलाफ कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों की प्रशासन से मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...