20 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeभोपालMP: दूसरी बेटी के जन्म पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा, महिलाओं के...

MP: दूसरी बेटी के जन्म पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा, महिलाओं के लिए ‘मामा’ ने खोला खजाना

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नए स्वरूप को मंजूरी दे दी है. इसके तहत अब किसी परिवार में यदि दूसरी बेटी का जन्म होगा, तो उसे 6 हजार रुपये दिए जाएंगे. कैबिनेट की बैठक के बाद इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साझा की.

6,000 रुपये देने का ऐलान
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले प्रथम प्रसव वाली पात्र गर्भवती और धात्री माता को 5 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान था. कैबिनेट ने योजना के नवीन दिशा-निर्देशों में प्रथम प्रसव पर 5 हजार रुपये के साथ द्वितीय प्रसव पर लड़की का जन्म होने पर महिला को 6 हजार रुपये दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा बैठक में मिशन शक्ति के ‘सामर्थ्य’ घटक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 प्रदेश के सभी जिलों में परिवर्तित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित करने की स्वीकृति दी गई है.

कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले
Cabinate Meeting में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण फैसलों की बात करें, तो तय किया गया है कि ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन्हें 5 लाख रुपये. सरपंच पद के लिए वर्तमान निर्वाचन और पिछला निर्वाचन भी निरंतर निर्विरोध रूप से होने पर 7 लाख रुपये दिए जाएंगे. जबकि ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच और सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए, उन्हें भी 7 लाख रुपये.

ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच और सभी पंच महिला निर्वाचित हुए हैं उन्हें 12 लाख रुपये, पंचायत में सरपंच व पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपये दिए जाने का निर्णय लिया गया है. गृह मंत्री ने बताया कि इन पुरस्कार को देने के लिए 55 करोड़ 60 लाख रुपये का प्रावधान वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में किया गया है.

राज्य ने CM Shivraj को दिया उपनाम
राज्य की बेटियों के लिए अपना खजाना खोलने वाले ‘मामा’ यानी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बात करें तो उन्हें ये उपनाम दिया गया है. इस नाम से उन्हें प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा देश जानता है. जाहिर है कि बेटियों के लिए इतनी शानदार योजना लाने वाले शख्स को तो पूरा प्रदेश मामा कहेगी. बता दें कि एक बार मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामा का बेहद खास और अलग मतलब बताया.

जनता उनको Mama क्यों कहती है?
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा के नाम से मध्यप्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में प्रसिद्ध हैं.एक बार मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज ने खुद ये भी बताया था कि जनता उनको मामा क्यों कहती है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया था कि लोग उनको मामा इसलिए बुलाते हैं, क्योंकि मामा से बेटियों को 2 गुना प्यार मिलता है क्योंकि मामा कहने पर हम दो बार मां कहते हैं यानी मामा. इसी वजह से उन्हें भी मामा कहा जाने लगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...