18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलये तो वाकई गजब है... सैम करन को प्लेन में घुसने नहीं...

ये तो वाकई गजब है… सैम करन को प्लेन में घुसने नहीं दिया, कहा- टूटी है सीट, नहीं कर सकते ट्रैवल

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर सैम करन के साथ तो गजब हो गया। उन्हें वर्जिन एटलांटिक एयरलाइंस ने यह कहते हुए ट्रैवल नहीं करने दिया कि जो सीट आपने बुक की है वह टूटी हुई है। इस मामले से बौखलाए सैम करन ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। जब उन्होंने एयरलाइंस को टैग करते हुए ट्वीट किया तो कुछ ही देर में वर्जिन एटलांटिक एयरलाइंस को अपनी गलती का अहसास हुआ। उसने न केवल माफी मांगी बल्कि अल्टरनेट फ्लाइट देने की बात भी कही।

सैम करन ने ट्विटर पर की वर्जिन एटलांटिक एयरलाइंस की शिकायत
दरअसल, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम को वर्जिन एटलांटिक एयरलाइंस में यात्रा करनी थी, लेकिन एयरलाइंस की ओर से बड़ी अजीब बात सुनने को मिली। उन्हें बताया गया कि जो सीट आपने बुक की थी, वह तो टूट गई है। इस वजह से आप यात्रा नहीं कर पाएंगे। इस पर सैम ने ट्वीट किया- मुझे वर्जिन एटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट लेना था, लेकिन कंपनी की ओर से मुझे बताया गया कि फ्लाइट के लिए मैंने जो सीट बुक की है वह टूटी है। इस वजह से मैं ट्रैवल नहीं कर सकता। यह शर्मनाक है। हैरान करने वाला है।

वर्जिन एटलांटिक ने सैम करन को भेजी मदद, लेकिन…
इस पर एयरलाइंस ने संज्ञान लेते हुए रिप्लाई किया- हाय सैम, मुझे यह सुनकर बहुत अफसोस हुआ। अगर आप हेल्प डेस्क पर हमारी टीम से बात करते हैं तो उन्हें आपके लिए वैकल्पिक फ्लाइट खोजने में बहुत खुशी होगी। आप हमारी कस्टमर केयर टीम को customer.care@fly.virgin.com पर अपनी प्रतिक्रिया भी भेज सकते हैं। हालांकि, एक और हैरान करने वाली यह है कि इस तरह के मामले में एयरलाइंस को न केवल सोशल मीडिया बल्कि डायरेक्ट कॉल करके मदद भी करनी चाहिए।

सैम करन दिसंबर में बने थे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दिसंबर यानी कुछ ही दिन पहले सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में टीम में शामिल किया है। वह महेंद्र सिंह धाोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स में भी खेल चुके हैं और इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका भी निभाई थी।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...