7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलउस्मान खान ने सिर्फ 36 गेंद में ठोका शतक, 24 घंटे में...

उस्मान खान ने सिर्फ 36 गेंद में ठोका शतक, 24 घंटे में टूटा PSL की सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड

Published on

रावलपिंडी

पाकिस्तान सुपर लीग में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। मुल्तान सुल्तांस के ओपनर उस्मान खान ने शनिवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ा दिया। 27 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 36 बॉल्स पर ताबड़तोड़ सेेंचुरी ठोक दी। आउट होने से पहले उन्होंने 43 गेंदों पर 120 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और नौ छक्के शामिल हैं। उस्मान की इस आतिशी पारी के बूते ही मुल्तान सुल्तांस की टीम निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पप 262 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर पाई, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

24 घंटे में तोड़ा रिकॉर्ड
उस्मान खान को अपने ही टीममेट राइली रूसो का रिकॉर्ड तोड़ने में 24 घंटे से भी कम का वक्त लगा, जिन्होंने शुक्रवार रात पेशावर जाल्मी के खिलाफ सिर्फ 41 गेंद में सेंचुरी जड़ी थी। इससे पहले का रिकॉर्ड भी साउथ अफ्रीका के राइली रूसो के ही नाम था, जिन्होंने साल 2020 में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ 43 बॉल में शतक लगाया था।

पाकिस्तान छोड़ चले गए थे यूएई
पिछले ही महीने पाकिस्तान सुपर लीग में अपना पहला मैच खेलने वाले उस्मान खान ने आज आते ही तलहका मचाना शुरू कर दिया। उस्मान खान का जन्म 10 मई 1995 को कराची में हुआ। इसी शहर के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। बाद में अपने करियर को नई राह देने के लिए वह यूएई चले गए। वहां जाकर क्रिकेट खेलने लगे। वहां बढ़िया क्रिकेट खेलने के बाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चुने गए, जहां से पाकिस्तान सुपर लीग तक पहुंचे। साल 2021 में टूर्नामेंट में पहला मैच खेला, जहां क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से ओपनिंग करते हुए मुल्तान सुलतान के खिलाफ 50 गेंद में 81 रन बनाए थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...