भोपाल
आनंद विहार स्कूल में छात्र परिषद का गठन किया गया। इन पदों के लिए विद्यार्थियों को एक निर्धारित चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। जैसे भाषण प्राचार्य और कोऑर्डिनेटर तथा अध्यापकों से चर्चा, शैक्षणिक एवं अनुशासन संबंधी उत्तम रिकॉर्ड आदि। विभिन्न चरणों से गुजरते हुए यह विद्यार्थी 2023 24 की विद्यार्थी परिषद के लिए चयनित किए गए। उच्चतर स्तर के विद्यार्थी परिषद में हेड बॉय के लिए चयनित हुए दिव्यांश चौबे कक्षा बारहवीं तथा हेड गर्ल के लिए चयनित हुई अनमोल त्रिपाठी कक्षा बारहवीं। असिस्टेंट हेड बॉय बने कक्षा ग्यारहवीं के हर्ष शुक्ला तथा हेड गर्ल बनी कीर्ति त्रिपाठी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही विद्यालय एवं महाविद्यालय की कोषाध्यक्ष श्रीमती कृष्ण विजयवर्गीय जिन्होंने छात्रों को पद और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती मधु शरण मैडम, वनिता समाज प्रेसिडेंट श्रीमती अर्चना बागची एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
