14.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की एक यूनियन को जागा कैंटीन प्रेम

बीएचईएल की एक यूनियन को जागा कैंटीन प्रेम

Published on

बीएचईएल की कुछ यूनियनों की जितनी तारीफ की जाए कम है। एक प्रतिनिधि यूनियन ऐसी भी है जो कर्मचारियों के हित की बात करते हुए उस समय तक लगातार कैंटीन की अनियमितता को लेकर न केवल आटा, गेहंू , सब्जी घटिया होने की बात कर थ्रिफ्ट सोसायटी पर घटिया सप्लाई का आरोप लगाती रही लेकिन गंदी राजनीति के चलते जब एक यूनियन ने सब्जी में इल्ली होने की बात जोरदार तरीके से उठाई तो एक अन्य यूनियन शनिवार को एचआर के एक अफसर के इशारे पर इस यूनियन के एक दलाल नेता ने कैेंटीन नंबर 1 में पहुंंचकर भोजन कर डाला। वह भी तब जब खाने की गुणवत्ता प्रबंधन ने पहले ही बेहतर कर दी। अब यूनियन के लोग तो नासमझ है कि वह एक दलाल नेता को पहचानने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। जिस दलाल नेता के पास आज भी दस वोट न हो वह नेता प्रबंधन पर यूनियन की आड़ में न केवल हावी है बल्कि अपने सारे काम भी बाखूबी निपटा रहा है। इस बात की चर्चाएं भी जोरों पर है कि जिस यूनियन को कभी पचास वोट नहीं मिले उस यूनियन को इस प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव में भेल के ईमानदार कर्मचारियों ने इस उम्मीद से चुनकर भेजा कि देर आए दुरूस्त आए की तर्ज पर यह यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करेगी। अजीब बात है कि आज तक यह यूनियन उन कर्मचारियों के भरोसे पर खरी नहीं उतरी जिसकी उम्मीद कर्मचारियों को थी। ऐसे में दलाल नेताओं के प्रवेश ने यूनियन की छवि को काफी हद तक खराब कर दिया है। अब तो यह यूनियन कर्मचारी नहीं भगवान भरोसे चल रही है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...