33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययरुशलम में 24 घंटे में दूसरी बार हमला, 13 साल के फिलिस्तीनी...

यरुशलम में 24 घंटे में दूसरी बार हमला, 13 साल के फिलिस्तीनी बच्चे ने बरसाई गोलियां, दो इजरायली घायल

Published on

यरुशलम

पूर्वी यरुशलम में शनिवार को एक 13 साल के फिलिस्तीनी किशोर हमलावर ने गोलीबारी की। इस हमले में कम से कम दो इजरायली नागरिक घायल हो गए। घायल हुए नागरिक पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। इससे एक दिन पहले ही एक उपासनास्थल के बाहर एक अन्य हमलावर ने सात लोगों को मार डाला था। वर्ष 2008 के बाद शहर में यह सबसे घातक हमला था। यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन बाद ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं।

13 साल का फिलिस्तीनी हमलावर गिरफ्तार
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी यरूशलम के सिलवान इलाके में आज यह गोलीबारी हुई जिसमें 47 वर्षीय एक व्यक्ति और 23 वर्षीय उसका पुत्र घायल हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों पूरी तरह होश में हैं और उनकी स्थिति थोड़ी गंभीर है। पुलिस ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई कर 13 वर्षीय हमलावर पर काबू पाया और उसे घायल दशा में अस्पताल ले जाया गया। हमलावर की स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

गाजा पर इजरायल ने की जबरदस्त बमबारी
इससे एक दिन पहले इजरायल ने रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पर रात भर बमबारी की थी। इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में हमास की रॉकेट फैक्ट्री और ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बनाया था। हमास ने वेस्ट बैंक के जेनिन शरणार्थी शिविर में इजरायली सेना के साथ हुए मुठभेड़ में 10 फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने के जवाब में रॉकेट दागे थे। जेनिन में मरने वालों में 10 फिलिस्तीनी हथियारबंद लड़ाके और तीन आम नागरिक थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे पर पहले हिंसा
अगले हफ्ते अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल का दौरा करने वाले हैं। अमेरिका को इजरायल का करीबी माना जाता है। ऐसे में फिलिस्तीनी इस यात्रा से पहले पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। इजरायल ने दावा किया था कि उसने इंटेलिजेंस इनपुट के बाद जेनिन कैंप पर छापेमारी की थी।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...