9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलकभी नहीं सोचा था दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज बनूंगा... मोहम्मद सिराज हुए...

कभी नहीं सोचा था दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज बनूंगा… मोहम्मद सिराज हुए इमोशनल

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में धमाकेदार जीत दर्ज हासिल की है। इससे पहले भारत ने नए साल की शुरुआत में श्रीलंका को लिमिटेड ओवरों की सीरीज में अपने घर में हराया था। इन दोनों ही सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। खास तौर से वनडे में तो उन्होंने ऐसी कहर बरपाई कि वह अब आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन चुके हैं, लेकिन अब बारी ऑस्ट्रेलिया की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है और सिराज को भी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

वनडे रैंकिंग के नंबर एक गेंदबाज के रूप में सिराज से यह उम्मीद होगी कि वह अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारत के दमदार गेंदबाजी करें। इसे लेकर सिराज ने हाल ही में टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनके यूट्यूब चैनल के लिए बात की। इस दौरान अश्विन ने सिराज से पूछा कि आपको नंबर एक गेंदबाज बनकर कैसा महसूस हो रहा है। इस सिराज ने कहा, ‘बहुत ही अच्छा लग रहा है। सोचा नहीं था कि नंबर एक बॉलर बनुंगा।’

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए हैं तैयार
बता दें कि मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के हिस्सा नहीं थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सिराज टीम के साथ के साथ नेट्स में गेंदबाजी करते हुए जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा।

भारत के लिए मोहम्मद सिराज का करियर
मोहम्मद सिराज पिछले एक साल से टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख सदस्यों में से एक रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद से ही सिराज भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी के जिम्मे को संभाला है। सिराज टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 15 टेस्ट, 21 वनडे और 8 टी20 मैच खेल चुके हैं।टेस्ट क्रिकेट में सिराज के नाम कुल 46 विकेट दर्ज है जबकि वनडे में उन्होंने 38 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो सिराज ने 8 पारियों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...