17.5 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्य'मेरे देश की जवानी...' जेल से बाहर आकर रेप के दोषी राम...

‘मेरे देश की जवानी…’ जेल से बाहर आकर रेप के दोषी राम रहीम ने रिलीज किया एल्बम

Published on

जयपुर,

रेप मामले में पेरोल पर जेल से बाहए आए हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीन ने अपना नया एल्बम ‘देश की जवानी’ रिलीज किया है. बाबा राम रहीम रेप केस में जेल की सजा काट रहे हैं. उन पर दो साध्वियों से बलात्कार का आरोप लगा था.

अपने नए गाने में गुरमीत राम रहीम बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो एल्बम में देशभक्ति गाने की आड़ में गुरमीत राम रहीम अपनी इमेज को चमकाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में गुरमीत राम रहीम खुद को पाक साफ दिखाने की जुगत में लगा हुआ है.

राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत ने सोशल मीडिया पर लिखा की वो बाबा राम रहीम के नए गाने को लांच करते हुए बहुत एक्साइटेड है. गुरमीत राम रहीम के नए वीडियो एल्बम में डेरा के वॉलिंटियर भी दिखाई दे रहे हैं.

गुरमीत राम रहीम खुद भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं. गाने का थीम है ड्रग, एल्बम के जरिए युवाओं को नशा छोड़ने की नसीहत दी जा रही है, वीडियो एल्बम में राम रहीम अपनी जानी पहचानी गाड़ी से एंट्री लेते हैं.

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि रेप और हत्या का एक दोषी पेरोल पर जेल से बाहर आकर गाना कैसे बना रहा है और प्रवचन कैसे दे सकता है. पेरोल कुछ शर्तों के साथ दी जाती है. इस नए गाने को गुरमीत राम रहीम ने ही लिखा है, कंपोज किया है, निर्देशित किया है और गाया भी है.

Latest articles

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...