28.4 C
London
Sunday, May 24, 2026
HomeUncategorizedअडानी के शेयर, मौद्रिक नीति, ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की...

अडानी के शेयर, मौद्रिक नीति, ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल!

Published on

नई दिल्ली,

सप्ताह भर में हुए तेज सुधार के बाद तीन फरवरी को भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान में क्लोज हुआ. बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी (Nifty) दोनों ही बढ़त से साथ बंद हुए. लेकिन अडानी ग्रुप के टूटते शेयरों ने एक बड़े निवेशक वर्ग की चिंता बढ़ा दी है. मार्केट के जानकारों का कहना है कि अडानी ग्रुप के शेयरों में डेवलपमेंट और मॉनिटरी पॉलिसी समिति (MPC) की होने वाली बैठक से मार्केट में अस्थिरता जारी रह सकती है. इसके अलावा इस हफ्ते भी कई कंपनियों के दिसंबर की तिमाही के नतीजे आएंगे. आने वाले सप्ताह में शेयर मार्केट की चाल इन पांच फैक्टर्स पर निर्भर करेगी.

कॉरपोरेट अर्निंग
मार्केट अब दिसंबर तिमाही के नतीजों के आखिरी दौर में प्रवेश कर रहा है. लगभग 1,300 कंपनियां आने वाले सप्ताह में दिसंबर FY23 तिमाही के लिए अपने आंकड़े जारी करेंगी. जिन प्रमुख नामों पर नजर रहेगी उनमें टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट्स, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, श्री सीमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय जीवन बीमा निगम, Zomato, और Lupin के नाम शामिल हैं.

MPC की बैठक
इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी (MPC) की बैठक 6 फरवरी से शुरू होगी और इसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. महंगाई दर में आई कमी की वजह से माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक इस बार रेपो रेट में थोड़ी नरमी बरत सकता है. शेयर मार्केट के निवेशकों को इस बैठक पर इस सप्ताह नजर बनी रहेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हो सकता है.

अडानी ग्रुप के शेयर
सोमवार की सुबह जब मार्केट ओपन होगा, तो सभी की नजरें अडानी ग्रुप के शेयरों के चाल पर टिकी होंगी. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट आई है. हालांकि, शुक्रवार को फिच की पॉजिटव रिपोर्ट के बाद अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में थोड़ी सुधार देखने को मिली. अडानी ग्रुप के शेयर काफी हद तक मार्केट की चाल को तय कर सकते हैं.

FPI का आउटफ्लो
फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जनवरी में भारतीय शेयर बाजारों से 28,852 करोड़ रुपये निकाले हैं. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले दिसंबर में FPI ने शेयरों में 11,119 करोड़ निवेश किए थे. विदेशी इस्टीट्यूशनल निवेशकों ने फरवरी के पहले हफ्ते में 2,200 करोड़ रुपये से अधिक के शेयरों की शुद्ध बिक्री की है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आर्थिक मंदी की आशंका को लेकर पनपे डर के खत्म होने के बाद मार्केट में FII का इनफ्लो देखने को मिलेगा.

इकोनॉमिक डेटा प्वाइंट
घरेलू आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर दिसंबर के लिए औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन के आंकड़े 10 फरवरी को जारी किए जाएंगे. भारत का औद्योगिक उत्पादन नवंबर 2022 में 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा था. जो पांच महीनों में सबसे अधिक था. 27 जनवरी को समाप्त सप्ताह के लिए बैंक कर्ज और जमा वृद्धि के आंकड़े आएंगे. इसी दिन विदेशी मुद्रा भंडार के भी आंकड़े जारी किए जाएंगे.

Latest articles

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...