18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यखौफनाक! शराब पीने की शर्त पर मौत का खेल, 10 मिनट में...

खौफनाक! शराब पीने की शर्त पर मौत का खेल, 10 मिनट में पिलाए 3 क्वार्टर, मौत के बाद बांट लिए पैसे

Published on

आगरा

दो दोस्तों ने अपने दोस्त को शराब पिलाने की ऐसी शर्त लगा डाली कि चंद मिनटों में ही उसकी सांसे थम गईं। इतना ही नहीं उसकी मौत के बाद उसकी जेब में रखे रुपये आपस में बांट लिए और मौके से चंपत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर परिवारजनों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। युवक की मौत का कारण जानने के लिए मृतक का बिसरा सुरक्षित कर लिया है।

मामला आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का है। मृतक के भाई सुखवीर ने बताया कि 8 फरवरी को उसके भाई जयसिंह पुत्र चरण सिंह निवासी धांधुपुरा को उसके दो दोस्त भोला और केशव ने 10 मिनट में तीन क्वार्टर देशी शराब के पिला दिए। जयसिंह को शराब इस तरह से पिलाई गई कि उसकी तबियत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपये भी निकाल लिए। जिन्हें केशव और भोला ने आपस में बांट लिए थे।

साजिश के तहत बताई हत्या
मृतक के भाई सुखवीर ने बताया कि उसका भाई जयसिंह ई रिक्शा चलाता था। गाड़ी की किस्त जमा कराने के लिए वह अपने घर से 60 हजार रुपये लेकर निकला था। रास्ते में उसे केशव और भोला मिल गए। दोनों ने ताजगंज के शिल्पग्राम पार्किंग के पास जबरदस्ती से शराब पिलाई थी। जिसकी जानकारी उसे प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे दी थी। उसने बताया कि कुछ समय पहले केशव से उसके भाई का झगड़ा हो गया था। इसका बदला लेने के लिए उसके भाई को मार डाला है।

दोनों आरोपी भेजे जेल
सुखवीर ने बताया कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने भोला और केशव को हिरासत में ले लिया था। दो दिनों तक उन्हें कस्टडी में रखा गया। 11 फरवरी को पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयसिंह को अत्यधिक शराब पिलाई गई थी। अब शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया गया है। इसकी जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। मौत का कारण जांच रिपोर्ट के बाद पता चल जाएगा।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...