24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलदिल्ली टेस्ट: पहले दिन दिखा शमी-अश्विन का जलवा, अब बल्लेबाजों के आगे...

दिल्ली टेस्ट: पहले दिन दिखा शमी-अश्विन का जलवा, अब बल्लेबाजों के आगे ये चुनौती

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन (17 फरवरी) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का जलवा देखने को मिला.

दरअसल, मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 263 रनों पर ही सिमट गई. टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 81 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 72 रनों की पारी खेली. कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन बनाए.

अश्विन-जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर ढहाया
जबकि शमी ने 60 रन देकर 4 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को पस्त करने में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा स्पिनर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. शमी ने डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नमैन को शिकार बनाया.

अश्विन ने मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की कमर ही तोड़ दी थी. ख्वाजा को जडेजा ने शिकार बनाया. उनके अलावा जडेजा ने निचले क्रम में पैट कमिंस और टॉड मर्फी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को समेटने में अहम भूमिका निभाई.

अब दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती
मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 4 रन बनाकर नाबाद हैं. अब भी भारतीय टीम पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है. अब दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने यह लीड उतारने के साथ ही कंगारू टीम पर बड़ी बढ़त बनाने की चुनौती रहेगी.

कप्तान रोहित और राहुल की कोशिश रहेगी कि वह टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दें. जबकि तीसरे नंबर पर आने वाले चेतेश्वर पुजारा अपने करियर के 100वें टेस्ट को यादगार बनाना चाहेंगे. इसके बाद चौथे नंबर पर विराट कोहली अपने तीन साल से चले आ रहे टेस्ट शतकों का सूखा भी खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...