7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़एक ठेकेदार ने नई कंपनी बनाकर किये बल्ले-बल्ले

एक ठेकेदार ने नई कंपनी बनाकर किये बल्ले-बल्ले

Published on

भोपाल

भेल भोपाल यूनिट में कुछ अफसरों के सहयोग से कुछ ऐसे ठेकेदारों बल्ले-बल्ले हैं जिन्होंने अपनी पुरानी कंपनी ब्लेक लिस्ट होने के बाद नई कंपनी बना ली और फिर से करोड़ों के ठेके लेना शुरू कर दिये । ऐसा भी नहीं की भेल के अफसर ऐसे ठेकेदारों को जानते और पहचानते न हों। पुरानी कंपनी में मजदूरों के लाखों रूपये डकार गये यह ठेकेदार एक नई कंपनी बनाकर फैक्ट्री सिविल (एफसीएक्स)विभाग में लाखों का साफ-सफाई का ठेका ले डाला जबकि कारखाने में साफ-सफाई दूर-दूर तक नहीं दिखती है ।

यहीं नहीं मजदूरों के पीएफ व ईएसआईसी के लाखों रूपये डकारने वाले ठेकेदार साहब जब कंपनी ब्लेक लिस्ट हुई तब गुजरात भाग गये थे। लंबे समय बाद तब वापसी की जब उन्हें अपने चहेते अफसरों का इशारा हुआ फिर क्या था ठेकेदार साहब पूरी दमदारी के साथ भेल कारखाने में निविदा पर निविदा लेते जा रहे हैं । लेकिन उन मजदूरों का हक कम मिलेगा इसकी चिंता भेल के अफसरों को बिलकुल नहीं हैं जांच का विषय तो यह है कि यह सब जानते हुये कतिपय अफसर इस ठेकेदार को कहीं अपने लाभ-शुभ के चलते मदद तो नहीं कर रहे हैं ।

बड़ी बात तो यह है कि भेल का मानव संसाधन विभाग और भेल का विजिलेंस विभाग दोनों आंखें बंद किये हुये हैं। क्या इन्हें यह नहीं मालूम की उक्त ठेकेदार भगौड़ा घोषित है और सरकार के पीएफ और ईएसआईसी की वसूली के नोटिस भी जारी हैं ऐसे में यह ठेकेदार भेल कारखाने में खुले आम सुपरवाईजर व वर्कर का गेट पास बनाकर प्रवेश ही नहीं पा रहे हैं बल्कि हर ब्लॉक में घूम भी रहे हैं । ऐसे एक नहीं कई मामले हैं जिनमें ठेकेदार तो ब्लेक लिस्टेड हो गया है लेकिन दूसरे नाम से कंपनी बनाकर लाखों के वारे-न्यारे कर रहें है

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...