13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यकभी सिर काटने की धमकी, कभी थियेटर जलाने की बात... जानिए कौन...

कभी सिर काटने की धमकी, कभी थियेटर जलाने की बात… जानिए कौन हैं अयोध्‍या के महंत राजू दास

Published on

अयोध्‍या

अयोध्‍या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास अक्‍सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आमतौर पर संत समाज विवादास्‍पद मुद्दों से बचने की कोशिश करते हैं लेकिन राजू दास उनसे अलग हैं। हाल ही में उन्‍होंने फिल्‍म अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर की शादी पर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो सकता है। स्‍वरा ने जल्‍द ही समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की है।

इस पर राजूदास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘स्वरा भास्कर ने उस कौम में शादी की है, जो अपनी बहनों से शादी कर लेते हैं। उसके बाद महिलाओं को तलाक, तलाक, तलाक कहकर कई मर्दों के साथ रात बितानी पड़ती है। अब अगर स्वरा भास्कर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहें तो उन्हें यह शादी मुबारक हो।’

हाल ही में राजू दास ने रामचरित मानस विवाद में घिरे समाजवादी पार्टी नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने पर 21 लाख रुपये का इनाम भी रख दिया है। हालांकि, वह पहले भी कई मौके पर सिर काटने पर इनाम रख चुके हैं, इतना ही नहीं वह पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने पर भड़ककर कह चुके हैं कि जिस थ‍िएटर में यह फिल्‍म चले उसे फूंक दिया जाना चाहिए।

महंत राजू दास ने इससे पहले भी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के सिर पर 21 करोड़ का इनाम रखा था। इसके पीछे की वजह यह है कि सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी थी। राजू दास इस पर इतना नाराज हुए थे कि उन्‍होंने खुलेआम कहा था कि जो कोई भी खुर्शीद का सिर तन से जुदा करेगा, उसे संतों की तरफ से 21 करोड़ की रकम दी जाएगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...