25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयजब दिल्ली के जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की कॉल से...

जब दिल्ली के जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की कॉल से मच गई अफरा-तफरी

Published on

नई दिल्ली

जामा मस्जिद में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने कॉल कर कहा कि मस्जिद में बम रखा हुआ है। पुलिस कंट्रोल रूम में आई कॉल के बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड, फायर और आपदा प्रबंधन सहित तमाम अन्य संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई।

मस्जिद को खाली कराकर जांच-पड़ताल आरंभ की गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चली जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने इस कॉल को होक्स करार दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल जामा मस्जिद थाना पुलिस हॉक्स कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुटी है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे कंट्रोल रूम को जामा मस्जिद में बम रखे होने की कॉल मिली। इस दौरान मस्जिद में नमाजियों और पर्यटकों की भारी भीड़ मौजूद थीं। ऐसे में एहतियातन भारी संख्या में पुलिसबल को मौके पर बुला लिया गया और आसपास के इलाके को खाली करा बम स्क्वॉड टीम चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने लगी।

कई टीमों को जांच में लगाने का कारण यह था कि कॉलर ने यह कहा था कि कुछ ही घंटे में ब्लास्ट हो जाएगा। वहीं कॉलर के बारे में पता लगाने का काम शुरू कर दिया गया। आखिर में दो करीब घंटे भर जांच पड़ताल के बाद बम की सूचना झूठी साबित हुई।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...