9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमोकामा उपचुनाव: बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी जीतीं, BJP की हार

मोकामा उपचुनाव: बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी जीतीं, BJP की हार

Published on

मोकाम,

बिहार के मोकामा उपचुनाव में आरजेडी को जीत मिली है. बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने यहां बीजेपी प्रत्याशी को हरा दिया है. मोकामा के बाहुबली नेताओं के पत्नियों के बीच हुए इस चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम का पलड़ा भारी रहा. फिलहाल उनकी जीत की सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक, नीलम ने सोनम को करीब 16 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. सोनम पर बड़ी बढ़त बनाने के बाद से ही अनंत सिंह के निवास पर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था.

नीलम देवी को 73893 वोट मिले जबकि सोनम देवी को 57141 वोट मिले. नीलम देवी गैंगस्टर से राजनेता बनी थीं और मोकामा से चार बार विधायक रहे अनंत सिंह की पत्नी हैं. उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने पति के विकास कार्यों को दिया. अनंत सिंह की पत्नी की इस जीत पर अब नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं. कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट कर रहे हैं. कई बीजेपी पर निशाना साथ रहे हैं.

बीजेपी को पता चली हैसियत
मोकामा चुनाव परिणाम पर HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ”मोकामा में भाजपा को हैसियत पता लग गई है. भाजपा को जो वोट मिला, वह भी चिराग पासवान के बदौलत मिला है.

सुशील मोदी ने साथा बिहार CM पर निशाना
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने मोकामा उपचुनाव परिणाम के ट्वीट किया. उनका कहना है, ‘गोपालगंज में महागठबंधन को जनता ने नकार दिया. नीतीश कुमार लालू के साथ थे फिर भी नहीं जीत पाए, भाजपा के आधार वोट में सेंध नहीं लगा पाए, लव- कुश और ईबीसी ने एकमुश्त वोट भाजपा को दिया. मोकामा और गोपालगंज ने बता दिया कि जेडीयू का आधार वोट अब भाजपा के साथ है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ने आगे लिखा, ”मोकामा की जीत बाहुबली अनंत सिंह की जीत है न कि लालू-नीतीश की, साल 2020 में अनंत 35 हजार से जदयू से जीते थे. इस चुनाव में नीतीश अनंत के साथ थे फिर भी केवल 16 हजार से जीते, सात चुनाव में 6 बार अनंत सिंह जीते, चाहे पार्टी कोई भी हो, भाजपा पहली बार चुनाव लड़ रही थी, फिर भी अनंत के गढ़ में 62,758 वोट लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है. जेडीयू के वोटर ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...