17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेललियोन की फिरकी के सामने फेल हुए भारतीय बल्लेबाज, तोड़ा कुंबले का...

लियोन की फिरकी के सामने फेल हुए भारतीय बल्लेबाज, तोड़ा कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड

Published on

इंदौर

आस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन की अंगुली का जादू भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी देखने को मिला और उन्होंने आठ भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लियोन ने आठ विकेट लेकर अनिल कुंबले का रिकार्ड तोड़ दिया और वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

नाथन लियोन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कंगारू स्पिनर नाथन लियोन ने स्पिन का ऐसा जादू दिखाया कि भारतीय बल्लेबाज देखते रह गए। भारतीय बल्लेबाजों के पास लियोन की गेंदबाजी का कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा था और वो बस अपना विकेट उन्हें एक के बाद एक गिफ्ट करते जा रहे थे। लियोन ने दूसरी पारी में 23.3 ओवर में 64 रन देकर 8 विकेट झटके और इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, जडेजा, एस भरत, अश्विन, उमेश यादव और मो. सिराज को अपना शिकार बनाया। लियोन ने पहली पारी में भी भारत के खिलाफ 3 विकेट लिए थे यानी इस मैच में उन्होंने कुल 11 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय टीम के विरुद्ध दूसरी पारी में 8 विकेट लेकर लियोन ने अनिल कुंबले का रिकार्ड तोड़ दिया और अब वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। लियोन के नाम पर अब कुल 113 विकेट हो गए हैं जबकि उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले के नाम पर दर्ज था जिन्होंने इस सीरीज में 111 विकेट लिए थे। इस मामले में तीसरे नंबर पर आर अश्विन हैं जिनके नाम पर 106 विकेट हैं तो वहीं हरभजन सिंह 95 विकेट के साथ चौथे जबकि जडेजा 84 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
113 विकेट – नाथन लियोन
111 विकेट- अनिल कुंबले
106 विकेट- रविचंद्रन अश्विन
95 विकेट – हरभजन सिंह
84 विकेट – रवींद्र जडेजा

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...