18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका की धरती को नहीं बनने देंगे भारत की सुरक्षा के लिए...

श्रीलंका की धरती को नहीं बनने देंगे भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक… श्रीलंका के विदेश मंत्री का इशारा

Published on

कोलंबो

श्रीलंका के विदेश मंत्री एमयूएम अली साबरी ने कहा है कि श्रीलंका किसी भी देश को द्वीप का इस्तेमाल भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं करने देगा। लंबे समय से आशंका जताई जा रही है कि चीन श्रीलंका की धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर सकता है, जिसे उसने अपने कर्जजाल में फंसा लिया है। पिछले साल हंबनटोटा बंदरगाह पर ठहरे चीन के जासूसी जहाज ने भारत की चिंता को बढ़ा दिया था। इसका असर दिल्ली और कोलंबो के रिश्तों पर पड़ने की आशंका थी। लेकिन श्रीलंकाई मंत्री के बयान से काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई है।

साबरी ने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से निपटने में श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत की तारीफ की। उन्होंने एक इंटरव्यू में आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने की सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। चीन के जासूसी जहाज के हंबनटोटा बंदरगाह पर आने के बाद भारत और श्रीलंका के रिश्तों में खटास की आशंकाओं पर उन्होंने कहा, ‘जब आप दो देशों के साथ काम करते हैं, यहां तक कि एक परिवार में भी विचारों में मतभेद होते हैं, विवाद नहीं होता।’

‘भारत के साथ रिश्ते सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण’
उन्होंने कहा, ‘यह एक सामान्य बात है। हम बातचीत करने में कामयाब रहे। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम किसी भी देश को, श्रीलंका को ऐसा हब या क्षेत्र बनाने नहीं देंगे जो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हो। अर्थव्यवस्था के आकार, पड़ोसी देश और जिस तरह की चीजें हम एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं, उसकी वजह से भारत के साथ संबंध हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं।’

‘बातचीत से सुलझाएंगे मुद्दे’
उन्होंने कहा, ‘भारत और चीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार हैं। हम सभी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। लेकिन इस बीच हम जाने-अनजाने भारत की सुरक्षा या अन्य हितों को किसी और चीज की आड़ में कमजोर नहीं होने देंगे। यह एक मुश्किल काम है। मुझे यकीन है कि मुद्दे सामने आएंगे। लेकिन मुझे उतना ही विश्वास भी है कि हम बैठेंगे और बातचीत करेंगे और दोनों पक्षों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए उन चीजों को सुलझाएंगे।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...