भोपाल
भेल भोपाल काडर के महाप्रबंधक एवं दिल्ली में पदस्थ बीके सिंह का तबादला भोपाल यूनिट में हो गया है। गुरुवार को भेल दिल्ली कारपोरेट आदेश जारी कर सकता है। यदि वह यूनिट में आते हैं तो उन्हें डब्ल्यू ई और नगर प्रशासन विभाग का काम दिया जा सकता है। वह एक अनुभवी अफसर हैं।