19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यकायदे में रहो या बर्बादी के लिए तैयार हो जाओ... पंजाब सरकार...

कायदे में रहो या बर्बादी के लिए तैयार हो जाओ… पंजाब सरकार की ‘दुश्मनों’ को चेतावनी

Published on

चंडीगढ़

पंजाब में अमृतपाल सिंह के समर्थकों की ओर से अजनाला पुलिस स्टेशन की घेराबंदी करने के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को ‘पंजाब के दुश्मनों’ को कायदे में रहने या बर्बादी के लिए तैयार हो जाने की चेतावनी दी। यह चेतावनी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य विधानसभा में बजट भाषण के दौरान दी। चीमा ने यहां पंजाब विधानसभा में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का कुल 1.96 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

अपने पहले पूर्ण बजट में आम आदमी पार्टी सरकार ने कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए 10,523 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, जो पिछले साल से 11 प्रतिशत ज्यादा हैं। चीमा ने कहा, ‘कुछ बुरी ताकतें हमारे सीमावर्ती जिले में शांति व्यवस्था को भंग करने का मौका ढूंढती रहती हैं। पूर्व में ऐसे प्रयासों को हमारी बहादुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है।’

अजनाला की घटना का सीधे जिक्र किया
उन्होंने कहा, ‘अपनी सरकार की तरफ से मैं पंजाब के दुश्मनों को कायदे में रहने की चेतावनी देता हूं अन्यथा सरकार उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकेगी।’ पंजाब की सत्तारूढ़ ‘आप’ सरकार राज्य में ‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था’ को लेकर विपक्ष के निशाने पर है।मंत्री ने हालांकि अमृतसर के पास अजनाला की घटना का उल्लेख सीधे नहीं किया। गौरतलब है कि 23 फरवरी को चरमपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थक एक पुलिस थाने में जबरन घुस गए और उन्होंने एक कैदी को रिहा करने के लिए पुलिस पर दवाब बनाया।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this