9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलLLC: गंभीर-उथप्पा के तूफान में उड़ी मिसबाह की टीम, 10 विकेट से...

LLC: गंभीर-उथप्पा के तूफान में उड़ी मिसबाह की टीम, 10 विकेट से जीता इंडिया महाराजा

Published on

दोहा

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर रोबिन उथप्पा और गौतम गंभीर की तूफानी फिफ्टी की आंधी में मिस्बाह उल हक की कप्तानी वाली एशिया लायंस एकतरफा उड़ गई। लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्सके एक मुकाबले में उथप्पा और गंभीर की जोड़ी ने मैदान पर उतरने के बाद इस कदर कहर बरपाया कि इंडिया महाराजा ने 158 रनों का लक्ष्य सिर्फ 12.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। यह इंडिया महाराजा की टूर्नामेंट पहली जीत है।

रोबिन उथप्पा और गौतम गंभीर ने मैदान पर लाया तूफान
उथप्पा 88 रन बनाकर नाबाद लौटे तो कप्तान गंभीर ने 61 रन की नाबाद पारी खेली। उथप्पा ने 39 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के उड़ाए, जबकि गंभीर ने 36 गेंदों का सामना किया और 12 चौके जड़े। पाकिस्तान के सूरमा गेंदबाज कहे जाने वाले मोहम्मद आमिर की खूब पिटाई हुई और उन्होंने 3 ओवरों में 29 रन खर्च कर डाले तो मोहम्मद हफीज, अब्दुर रज्जाक और सोहेल तनवीर की भी वही हाल हुई।

एशिया लायंस ने दिया था 158 रनों का लक्ष्य
मैच में पहले बैटिंग करते हुए एशिया लायंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उसके लिए ओपनर उपुल थरंगा ने सबसे अधिक 48 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के के दम पर 69 रनों की धांसू पारी खेली थी। उनके अलावा श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 27 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 32 रन ठोके।

रैना ने झटके दो विकेट
कप्तान मिस्बाह उल हक खाता नहीं खोल सके, जबकि अशगर अफगान ने 18 गेंदों में 15 और आखिरी में अब्दुर रज्जाक ने 17 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के के दम पर तेज तर्रार नाबाद 27 रन ठोके। इंडिया महाराजा की ओर से सुरेश रैना ने दो विकेट झटके तो स्टुअर्ट बिन्नी और हरभजन सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में बैटिंग करने उतरी इंडिया महाराजा की टीम के ओपनर गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा अपने पुराने दिनों की तरह गेंदबाजों पर पहली गेंद से हावी दिखे। दोनों ने एशिया लायंस के गेंदबाजों की बड़ी बेरहमी से जो पिटाई शुरू की तो मैच 13वें ओवर में ही खत्म हो गया। यह इंडिया महाराजा की 3 मैचों में पहली जीत है। इसके साथ ही उसका खाता खुल गया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...