18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यलव मैरिज की लिखापढ़ी में मां-बाप जरूरी, गुजरात विधानसभा में विधायकों ने...

लव मैरिज की लिखापढ़ी में मां-बाप जरूरी, गुजरात विधानसभा में विधायकों ने कानून मंत्री से की मांग

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा में गुरुवार को मैरिज का मुद्दा गूंजा। पंचमहाल की कालोल विधानसभा से विधायक फतेह सिंह चौहाण ने राज्य के कानून मंत्री से मांग कि लव मैरिज की स्थिति माता-पिता के हस्ताक्षर जरूरी हो। चौहाण ने मांग की आसामाजिक तत्व बेटियों को फंसाने का काम करते हैं। ऐसे में से अनिवार्य किया जाना चाहिए। फतेह सिंह चौहाण ने कहा जिस जगह पर बेटी का जन्म हुआ है। वहीं पर शादी का लिखा-पढ़ी होनी चाहिए। चौहाण ने कहा कि अभी लव मैरिज में गलत तरीके से बेटियों को फंसाकर दूसरे जिले में शादी करते हैं। चौहाण ने कहा बेटियों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है।

कांग्रेस से भी मिला समर्थन
लव मैरिज में माता-पिता की सिग्नेचर को जरूरी करने के मुद्दे पर बीजेपी के विधायक फतेह सिंह चौहाण को कांग्रेस का भी साथ मिला। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस की इकलौती महिला विधायक गेनीबेन ठाकोर ने मांग का समर्थन किया। गेनीबेन ने बाद में कहा कि बहनें और बेटियां सुरक्षित रहें, इसकी मांग सदन में की गई। गेनीबेन ने कहा जिस गांवा की बेटी है। उसकी शादी की वहीं दर्ज की जानी चाहिए। गेनीबेन ने फतेह सिंह चौहाण की मांग आगे जाते हुए कि लव मैरिज की समय पर पिता की हाजिरी जरूरी की जाए।इन विधायकों की मांग से पहले उत्तर गुजरात का पाटीदार समाज कोर्ट मैरिज में माता-पिता की दस्तखत की मांग उठा चुका है।

लव जेहाद का भी जिक्र
गेनीबेन ठाकोर ने कहा कि राज्य में लव जेहाद की घटनाएं भी बढ़ रही है। ऐसा होने पर इन घटनाओं में कमी आएगी। लव मैरिज में माता पिता के दस्तखत होने से स्थिति सुधरेगी। आसामाजिक तत्व बेटियों और बहनों को बहला-फुसलाकर वेबकूफ नहीं बना पाएंगे। राज्य में लव जेहाद के मामलों को रोकने के लिए रुपाणी सरकार ने धर्म स्वंत्रतता कानून में संशोधन किया था। जिस एंटी लव जेहाद कानून कहा गया था। उसकी कुछ धाराओं पर कोर्ट ने रोक लगाई हुई है। ऐसे में राज्य में वह कानून अभी काफी हद तक निष्प्रभावी है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...