20 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeखेलIPL ओपनिंग सेरमनी में लगेगा बॉलीवुड तड़का, रश्मिका हिलाएंगी कमर, तमन्ना के...

IPL ओपनिंग सेरमनी में लगेगा बॉलीवुड तड़का, रश्मिका हिलाएंगी कमर, तमन्ना के लिए बजेंगी सीटियां

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत शुक्रवार, 31 मार्च से हो रही है। लीग का पहला मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि इससे पहले एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड कई बड़ी नामचीन हस्तियां परफॉर्म करेंगी।

आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया के अलावा प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह अपना जलवा दिखाएंगे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ और टाइगर श्रॉफ में परफॉर्म करने वाले हैं। रश्मिका मंदाना, तमन्ना और अरिजीत सिंह को लेकर पुष्टि हो चुकी है कि वह ओपनिंग सेरेमनी में आने वाले हैं।

पांच साल बाद होगा ओपनिंग सेरेमनी
इंडियन प्रीमियर लीग में पांच साल एक बार फिर से ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। आखिरी बार साल 2018 में ओपनिंग सेरेमनी हुआ था। साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद ओपनिंग सेरेमनी को शहीदों की याद में रद्द कर दिया गया। इसके अलावा 2020 के बाद कोरोना महामारी के कारण ओपनिंग सेरेमनी को आयोजित नहीं किया गया था। बॉलीवुड कलाकारों के प्रदर्शन के अलावा ओपनिंग सेरेमनी में ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा।

कब और कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी
इंडियन प्रीमियर ली 2023 के ओपनिंग सेरेमनी रा आयोजन गुजरात और सीएसके के बीच मुकाबले से पहले किया जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन शाम को 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। कुल मिलाकर 45 मिनट का पूरा कार्यक्रम होगा। ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर किया जाएगा जिसका फ्री में लुफ्त उठाया जा सकता है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...