8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeभोपालMP : कांग्रेस का आरोप- BJP विधायक ने की अपनी पार्टी की...

MP : कांग्रेस का आरोप- BJP विधायक ने की अपनी पार्टी की सांसद से छेड़छाड़, MP और MLA बोले- हम भाई-बहन जैसे

Published on

सीधी ,

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि चुरहट सीट से बीजेपी विधायक शरदेंदु तिवारी ने अपनी ही पार्टी की सांसद रीति पाठक से छेड़छाड़ की. कांग्रेस ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर डालकर कहा है कि यह शर्मनाक मामला है. सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने ही बीजेपी सांसद से छेड़छाड़ हुई.

@INCMP हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, ”बेशर्म बीजेपी, शर्मसार मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज के सामने ही बीजेपी की महिला सांसद से छेड़छाड़, बीजेपी सांसद रीति पाठक के साथ भरे मंच पर बीजेपी विधायक शरदेंदु तिवारी ने जो किया वो हमारी संस्कृति और संस्कार के विपरीत है. शिवराज जी, बीजेपी नेताओं से बेटी बचाओ.”

कांग्रेस के इस आरोपी पर सीधी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद रीति पाठक ने कहा, मुझे तो हंसी आ रही है. कांग्रेस के पास और कोई काम नहीं है क्या? अपने जैसा ही सबको समझते हैं. कांग्रेस इस मामले को अपनी दृष्टि से देखती है. यह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके जो कुछ लिख रहे हैं, वो सब उनकी पार्टी में होता है. हमारे यहां ऐसी परंपरा नहीं है. भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है. इस परिवार में भाई बहन के पवित्र संबंध के साथ काम किया जाता है. कांग्रेस की गलत दृष्टि, गलत विचारधारा और गलत बयानबाजी है.

वहीं, बीजेपी विधायक शरदेंदु तिवारी ने कहा, भाई बहन के रिश्ते की समझ कांग्रेसियों को नहीं है. रीति पाठक मुझे राखी बांधती हैं. कार्यक्रम में डोरी को पकड़ने के लिए मैंने हाथ बढ़ाया था. इसी को वीडियो में बार-बार रिपीट करके दिखाया गया है. वास्तव अपनी हार के डर से कांग्रेस की कुत्सित और विकृत मानसिकता हो गई है. इस मामले को लेकर मैं कांग्रेस को छोड़ूंगा नहीं. कानून कार्रवाई करूंगा.

बता दें कि 1 सितंबर को सीधी में मेडिकल कॉलेज और रामपुर में 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी की स्थानीय सांसद रीति पाठक और विधायक शरदेंदु तिवारी शामिल हुए थे. उसी कार्यक्रम के वीडियो की इस क्लिप कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर डाली है.

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...