13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलनिकोलस पूरन ने 6,6,6,6,6,6 छक्के लगाकर 63 गेंदों पर ठोका शतक

निकोलस पूरन ने 6,6,6,6,6,6 छक्के लगाकर 63 गेंदों पर ठोका शतक

Published on

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में क्वालिफाई करने के लिए पूरा जोर लगा रही है और आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 के 18वें मैच में कैरेबियाई ने नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 374 रन बनाए। वेस्टइंडीज टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में इस टीम के बल्लेबाज निकोलस पूरन की नाबाद शतकीय पारी के साथ-साथ ब्रैंडन किंग और जॉन्सन चार्ल्स की अर्धशतकीय पारी का भी बड़ा योगदान रहा।

निकोलस पूरन ने 63 गेंदों पर ठोका शतक
निकोलस पूरन का बल्ला वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 के मुकाबलों में जमकर चल रहा है और एक बार फिर से नीदरलैंड के खिलाफ उनका जानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पहले 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और फिर 65 गेंदों पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान पूरन ने 6 छक्के जड़े और इसके साथ उन्होंने इस पारी में 9 चौके भी लगाए। पूरन ने इससे पहले के तीन मुकाबलों में 43, 115 और 34 रन की पारी खेली थी। यानी पिछले चार मैचों में यह उनका दूसरा शतक भी रहा। इसके अलावा ये पूरन के वनडे क्रिकेट करियर का तीसरा शतक रहा।

इस मैच में नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनके गेंदबाज वेस्टइंडीज की टीम को रोक नहीं पाए और इस टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया। पूरन के शतक के अलावा वेस्टइंडीज के लिए ओपनर बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 76 रन की पारी खेली जबकि उनके साथ ओपनर बल्लेबाज जॉन्सन चार्ल्स ने 54 रन बनाए। कप्ता साई होप ने 47 रन की पारी खेली जबकि कीमो पॉल 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...