5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसान की बेटी हैं नंदिनी, 19 की उम्र में बनीं मिस इंडिया,...

किसान की बेटी हैं नंदिनी, 19 की उम्र में बनीं मिस इंडिया, मॉडल बनने का था सपना

Published on

नई दिल्ली,

इस साल मिस इंडिया का ताज राजस्थान के कोटा की 19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा. नंदिनी मणिपुर में आयोजित 59वें फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं. नंदिनी गुप्ता को पिछले साल 2022 की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने खूबसूरती का ताज पहनाया. वहीं, श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप और स्ट्रेला थौनाओजम लुवांग को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया. मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी गुप्ता अब मिस वर्ल्ड 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

किसान की बेटी हैं नंदिनी
नंदिनी गुप्ता कोटा शहर के पुरानी सब्जी मंडी के निवासी सुमित गुप्ता की बेटी हैं. सुमित गुप्ता पेशे से किसान और कॉन्ट्रेक्टर हैं. नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता का कोटा जिला के सांगोद के पास भांडाहेड़ा में खेत है. नंदनी की मां हाउस वाइफ हैं. उनकी छोटी बहन अनन्या अभी 9th क्लास की स्टूडेंट हैं.

बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहीं नंदिनी
नंदिनी गुप्ता की बात करें तो उनकी स्कूल की पढ़ाई भी कोटा में हुई है. इसके बाद वो बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए मुंबई गईं और अभी वह मुंबई में सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं. इतनी कम उम्र में मिस इंडिया का ताज जीतकर वो हर किसी के लिए एक इंस्पिरेशन बन गई हैं. नंदिनी के मिस इंडिया बनने पर उनके शहरवासियों ने उनके पिता सुमित गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों को ढेर सारी बधाइयां दी. नंदिनी को भी देशभर के लोगों का प्यार मिल रहा है.

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में नंदिनी ने हॉस्पिटैलिटी स्किल्स और ऑर्गेनाइजेशनल स्किल्स के बारे में बताया था. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करते हुए इस प्रतियोगिता की तैयारी की. नंदिनी का मानना है कि पहचान बनाने के लिए कई बार असफलताएं भी जरूरी होती हैं. जब करियर या जीवन के आयामों के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें. लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए संकल्पित रहते हुए आगे बढ़ें. असफलताएं मिलती हैं तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं.

बचपन से बनना चाहती थीं मॉडल
नंदिनी के परिवार के लोग बताते हैं कि नंदनी को बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था. उन्होंने 3-4 साल की उम्र से ही मॉडल बनने का सपना संजो रखा था. नंदिनी रतन टाटा को आदर्श मानती हैं और प्रियंका चोपड़ा से भी इंस्पायर हैं. नंदिनी गुप्ता 11 फरवरी को हुए मिस राजस्थान में चुनी गई थीं. उसके बाद फेमिना मिस इंडिया कॉम्पीटशन में हिस्सा लिया और जीत का परचम लहराया.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...