15.8 C
London
Sunday, May 17, 2026
HomeUncategorizedनई भर्ती में 96% तक की गिरावट, जानिए क्या है इस सेक्टर...

नई भर्ती में 96% तक की गिरावट, जानिए क्या है इस सेक्टर में संकट के कारण?

Published on

नई दिल्ली,

मुश्किल आर्थिक परिस्थितियों के बीच भारतीय आईटी इंडस्ट्रीज में कर्मचारियों की भर्ती की संख्या में गिरावट आई है. 2022-23 आईटी सेक्टर की कंपनियों में नए कर्मचारियों की हायरिंग (Hiring) में आई गिरावट भी मंदी के संकेत दे रही है. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक टेक महिंद्रा ने पिछले सप्ताह अपनी अर्निंग का ऐलान किया था. इसमें उसने बताया था कि वित्त वर्ष 23 में 1,227 कर्मचारियों को कंपनी ने ऑनबोर्ड किया. लेकिन ये आंकड़ा वित्त वर्ष 22 के मुकाबले 95.93 फीसदी कम है. क्योंकि बीते वित्त वर्ष में टेक महिंद्रा ने 30,119 कर्मचारियों को जॉब दिया था.

विप्रो में भी घटी हायरिंग
इसी तरह की गिरावट विप्रो की हायरिंग नंबर में भी दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 23 में कंपनी ने कुल 13,793 कर्मचारियों को अपने वर्क फोर्स में जोड़ा है. वहीं, वित्त वर्ष 22 में कंपनी ने 45,416 कर्मचारियों को ऑनबोर्ड किया था. वित्तीय वर्ष 23 में TCS, Infosys और HCL Tech में भी हायरिंग की संख्या में गिरावट आई है. TCS में नए कर्मचारियों की हायरिंग में 78 फीसदी, इंफोसिस में 46 फीसदी और HCL टेक में 57 फीसदी की गिरावट आई है.

सर्विस की डिमांड में गिरावट
इंडस्ट्रीज के इंटरनल सोर्स और एक्सपर्ट्स के अनुसार, आईटी सर्विस की डिमांड में आई गिरावट की वजह से कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है. फोरकाइट्स (APAC) में एचआर कल्याण दुरैराज ने कहा कि मौजूदा मंदी ने निश्चित रूप नई हायरिंग को प्रभावित किया गया है. आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण, आईटी कंपनियां अपनी हायरिंग प्लानिंग को लेकर सतर्कता बरत रही हैं. इसकी वजह से कर्मचारियों की हायरिंग में गिरावट आई है.

अमेरिकी बैंकिंग संकट का असर
अमेरिकी बैंकिंग संकट ने आईटी कंपनियों के रेवेन्यू को प्रभावित किया है. आईटी सेक्टर पहले से ही मंदी का सामना कर रहा था. लेकिन अमेरिका में बैंकों के डूबने से कंपनियों पर गहर असर पड़ा है. टीसीएस के चीफ ऑपरेशन अधिकारी एन. गणपति सुब्रमण्यम ने बिजनेस टुडे के साथ बातचीत में कहा- ‘फरवरी और मार्च के मध्य में आए बैंकिंग संकट ने चीजों को थोड़ा धीमा कर दिया. हमारे कई ग्राहकों ने महसूस किया कि यह थोड़ा सतर्क रहने का समय है. इसी तरह की बात इंफोसिस के मैनेजमेंट ने भी कही.

इंफोसिस के खराब नतीजे
देश की दो दिग्गज IT कंपनियों इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के तिमाही के कमजोर नतीजों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. जानकारों का मानना है कि इन दोनों कंपनियों के प्रदर्शन में आई गिरावट की वजह अमेरिका का बैंकिंग संकट है.

IT सेक्टर के लिए बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI) सेगमेंट सबसे अहम होता है. अमेरिकी बैंकिंग संकट ने इसी पर चोट किया है. मेरिका इंफोसिस के लिए सबसे अधिक रेवेन्यू जेनरेट करता है. एक्सपोजर अधिक होने के कारण इंफोसिस के BFSI का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक संकट ने आईटी सेक्टर को तगड़ा झटका दिया है.

 

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...