17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयविवादों में घिरा राहुल गांधी का डीयू दौरा, प्रॉक्टर ने हॉस्टल जाने...

विवादों में घिरा राहुल गांधी का डीयू दौरा, प्रॉक्टर ने हॉस्टल जाने को बताया गंभीर मामला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक छात्रावास में अचानक और अनधिकृत दौरे से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई। विश्वविद्यालय के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीजी हॉस्टल का दौरा किया था। कांग्रेस नेता ने छात्रों से बातचीत की और उनके साथ भोजन किया।

डीयू ने एक बयान में कहा कि इस दौरे से कई छात्रों को दोपहर के भोजन के दौरान दिक्कतें हुईं और उनके लिए गंभीर सुरक्षा चिंता पैदा हो गई। डीयू ने कहा कि छात्रावास प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। डीयू ने कहा, राहुल गांधी, कई बाहरी लोगों के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के पांच मई को दोपहर के भोजन के समय स्नातकोत्तर छात्रावास में अचानक और अनधिकृत रूप से प्रवेश कर गए।

डीयू ने कहा, इससे कई छात्रों को दोपहर के भोजन के दौरान दिक्कतें हुईं जो भीड़ के साथ गांधी के प्रवेश से उत्पन्न अव्यवस्था से नाराज हो गए। इस तरह से दाखिल होना छात्रावास में रहने वाले छात्रों और उनके लिए भी सुरक्षा की गंभीर चिंता पैदा करती है। डीयू की ओर से यह भी कहा गया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारी आवश्यक कदम उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...