11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यसबको हंसाया लेकिन... आज राजू श्रीवास्तव को यादकर थम नहीं रहे बेटी...

सबको हंसाया लेकिन… आज राजू श्रीवास्तव को यादकर थम नहीं रहे बेटी अंतरा के आंसू

Published on

कानपुर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। राजू का परिवार सदमे हैं, वहीं उनके फैंस की आंखे नम हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अपनी बेटी अंतरा को सबसे ज्यादा प्यार करते थे। पिता के निधन पर बेटी खुद को संभाल नहीं पाई। बेटी बोली जिंदगीभर सभी को हंसाया, और खुद बिना एक शब्द बोले दुनिया से अलविदा की गए। अंतरा खुद के आंसू नहीं रोक पाई।

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अपने परिवार को सोशल मीडिया मीडिया से दूर रखते थे। राजू के परिवार में पत्नी सिखा, बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान के साथ रहते थे। आयुष्मान सितार वादक हैं, और बुक माई शो ‘नई उड़ान’ में काम कर चुके हैं। जबकि राजू के पांच भाई, और पांचों भाई बंद मुट्ठी की तरह थे। राजू के निधन से बंद मुट्ठी जरूर कमजोर पड़ी है।

राजू में बचपन से था चुटकीला अंदाज
राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को बेहद साधारण परिवार में हुआ था। राजू के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ बलई काका पेशे से कवि थे। राजू ने पिता से हास्य और तुकबंदी का हुनर सीखा था। मां सरस्वती हाउस वाइफ थीं, राजू मां के सबसे करीब थे। राजू को बचपन से ही अपनी बातों को बड़े ही चुटकीले अंदाज में रखने का हुनर था। इसी वजह से वह सभी के दिल में अपने लिए जगह बना लेते थे। इसी वजह से राजू मां के सबसे करीब थे।

राजू अंतरा को बहादुर बेटी कहते थे
राजू श्रीवास्तव को अपनी बेटी पर नाज था। अंतरा अपनी बहादुरी के लिए भी जानी जाती हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने अंतरा को नेशनल ब्रेवरी अवार्ड से नवाजा था। दरअसल 2005 में राजू श्रीवास्तव के घर में चोर घुस आए थे। अंतरा ने अपनी सूझबूझ से चोरों को अरेस्ट कराया था। चोरों से पूरे परिवार की जान बचाई थी।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...