19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिमी लॉर्ड, अमित शाह ने मुसलमानों के आरक्षण हटाने का जिक्र किया,...

मी लॉर्ड, अमित शाह ने मुसलमानों के आरक्षण हटाने का जिक्र किया, जज ने कहा- ऐसा नहीं करना चाहिए

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक में मुस्लिमों के 4 फीसदी आरक्षण खत्म करने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है। इस मामले में सीनियर वकील दुष्यंत दवे ने शीर्ष अदालत में कहा कि अमित शाह आए दिन मुसलमानों के आरक्षण को खत्म करने के बयान दे रहे हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट के जज नागरत्न जे ने कहा कि इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। इस मामले में सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए- जस्टिस नागरत्न
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिमों के लिए 4% आरक्षण खत्म करने के कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ बहस करते हुए सीनियर वकील दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि गृह मंत्री अमित शाह आए दिन बयान दे रहे हैं कि उन्होंने आरक्षण खत्म कर दिया है। इस पर नागरत्न जे ने कहा इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। जस्टिस नागरत्न ने कहा, ‘जो आप कह रहे हैं अगर वो सच है, तो हमें बेहद आश्चर्य है। जब मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, तो किसी के द्वारा इस तरह के बयान क्यों दिए जाने चाहिए?

‘इस मामले में नहीं हो राजनीति’
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह कहते हुए बीच में ही रोक दिया कि बेंच को बयान की सामग्री और संदर्भ के बारे में नहीं बताया गया है। सॉलिसिटर जनरल कहा कि यहां राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम नहीं जानते कि किस बयान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दवे ने कहा, अमित शाह ने कहा कि मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण असंवैधानिक था और भाजपा ने इसे हटा दिया था।

25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
इसके बाद अदालत में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हम नहीं जानते कि उनके लिए क्या बयान दिया गया है। इस बीच दवे बोल पड़े कि अमित शाह ने कहा कि मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण असंवैधानिक था और भाजपा ने इसे हटा दिया था। इस मामले में अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी। इससे पहले, 25 अप्रैल को सुनवाई 9 मई तक के लिए टाल दी गई थी।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...