17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यसुसाइड का फैसला, इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड होते ही फेसबुक से मैसेज,...

सुसाइड का फैसला, इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड होते ही फेसबुक से मैसेज, ऐसे बची जान

Published on

सिंगरौली

राज्य साइबर सेल ने रविवार को सिंगरौली जिले की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा को खुदकुशी करने से बचा लिया। साइबर सेल के पास सीधे अमेरिका से मेटा फेसबुक के अधिकारियों ने छात्रा के बारे में सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही छात्रा की पहचान कर सिंगरौली की बैढ़न पुलिस को सक्रिय किया गया था। पुलिस ने युवती के घर पहुंचकर उसे जान देने से बचा लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि युवती ने इंस्टाग्राम पर अपनी आत्महत्या की कोशिश का वीडियो क्यों अपलोड किया था।

राज्य साइबर सेल के एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि रविवार को मेटा (फेसबुक) से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्मदाह करने की पोस्ट अपलोड की है। जानकारी मिलने पर राज्य साइबर सेल की टीम ने युवती का पता मालूम किया तो आईपी एट्रेस से पता चला कि वह सिंगरौली जिले की रहने वाली है। इसके बाद सिंगरौली के एसपी यूसुफ कुरैशी को इसकी जानकारी दी गई। सिंगरौली पुलिस युवती के घर पहुंची तो वह मिल गई। पुलिस ने युवती के स्वजनों को पूरा घटनाक्रम बताया और छात्रा की काउंसलिंग कराई गई। इस तरह राज्य साइबर सेल की सक्रियता से युवती की जान बच गई।

युवती अपनी मौसी के पास रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। उसकी अपने माता-पिता से नियमित बातचीत होती है। युवती माता- पिता के पास जाना चाहती थी। माता-पिता ने उसे घर आने से मना कर दिया। युवती को यह अच्छा नहीं लगा। गुस्से में आकर उसने आत्महत्या करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवती आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और एक जान को बचा लिया।

सिंगरौली के एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। युवती के घर पहुंचकर परिजनों को पूरा मामला बताया। उसे समझाइश देने के बाद माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...