10.2 C
London
Sunday, April 12, 2026
HomeUncategorizedक्या वाकई इश्क में पड़े आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, पपाराजी...

क्या वाकई इश्क में पड़े आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, पपाराजी को देख यूं बचने की रही कोशिश

Published on

बी-टाउन में नए फ्रेश रूमर्ड कपल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और विद्या बालन के देवर आदित्य रॉय कपूर हैं। पिछले लंबे समय से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही थीं, मगर दोनों ही इसे नकारते दिखे थे। पर अब अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ये प्यार छुपाए नहीं छुपाया जा रहा। एक बार फिर दोनों डिनर डेट पर साथ में नजर आए। अनन्या-आदित्य को यूं साथ में देख फैंस टकटकी लगाए देखते रह गए।

हाल में ही ‘ये जवानी है दीवानी’ में आदित्य के साथ काम कर चुके एक्टर रणबीर कपूर ने दोनों के रिश्ते को लेकर इशारों ही इशारों में मुहर लगा दी। हाल ही में रणबीर कपूर ने स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या महाजन के साथ बातचीत में कहा कि आदित्य तो एक लड़की के पास रहना पसंद करता है। जिनका नाम A से शुरू होता है।

रणबीर कपूर से पहले करण जौहर भी Aditya Roy Kapur और Ananya Pandey के रिलेशनशिप पर रिएक्ट कर चुके हैं। उन्होंने ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में दोनों की डेटिंग को लेकर हिंट दिया था। तबसे ही आदित्य और अनन्या अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

इस बीच मंगलवार को एक बार फिर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ में नजर आए। हालांकि दोनों ने साथ में पपाराजी को पोज नहीं दिए। पैप्स को देख दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। खैर फैंस ने अनन्या और आदित्य को लेकर गपशप शुरू कर दी। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वह कब अपने रिश्ते को कंफर्म करेंगे।

अनन्या पांडे की डेटिंग पर मां ने क्या कहा था?
हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के साथ बातचीत में अनन्या पांडे की मां भावना पांडे (Ananya Panday Mother) ने बेटी के रिलेशनप पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, ‘फैक्ट यह है कि अनन्या सिंगल है और इस तरह के पेशे में लिंक-अप तो होते हैं। एक एक्टर की लाइफ में बहुत ही अलग होती हैं। उन्हें अच्छा और बुरा सब झेलना आना चाहिए। मुझे लगता है कि अनन्या को बहुत प्यार और तारीफ फैंस से मिलती है, इसलिए मैं बेटी की इतनी सारी पॉजिटिव बातों के बीच किसी भी नेगेटिव बातों पर गौर नहीं करती हूं।’

Latest articles

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...