2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यढाई लाख में MBA, 40 हजार में BSC, हर कोर्स की बना...

ढाई लाख में MBA, 40 हजार में BSC, हर कोर्स की बना देता था फर्जी मार्कशीट, STF ने दबोचा जालसाज

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश आगरा में एसटीएफ में एक ऐसे जालसाज को पकड़ा है। जिसके पास हजारों की संख्या में फर्जी दस्तावेज मिले हैं। उसके पास से बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, झारखंड समेत कई देशभर की तमाम यूनिवर्सिटीज के फर्जी प्रपत्र मिले हैं। जिन्हें वह ऐसे लोगों को देता था। जो किसी प्राइवेट संस्थान में नौकरी या अपनी शादी करना चाहते थे। शातिर डेढ़ लाख एमबीए, 25 बीएससी और 15 हजार में हाइस्कूल से इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र देता था। धोखाधड़ी और जालसाजी के इस धंधे में वह करीब 20 साल से सक्रिय है। उत्तराखंड में वह अपनी खुद की यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी में था।

अर्जुन नगर वेस्ट का रहने वाला धनेश मिश्रा पुत्र मुन्ना लाल मिश्रा 12वीं परीक्षा पास करने के बाद से से धोखाधड़ी और जालसाजी के धंधे में उतर आया था। वह डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ संपर्क में रहता था। धनेश मिश्रा के पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। वह विश्वविद्यालय में चक्कर काटने वाले फरियादी स्टूडेंट से संपर्क करता था। उन्हें यूनिवर्सिटीज में एडमिशन कराने या फर्जी मार्कशीट बनवाने का लालच देता था। जो लोग इसके झांसे में आते थे। उनको फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां देता था।

फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाने वाले ग्स यूनिवर्सिटी के मालिक सुकेश यादव के साथ भी इसके संपर्क बताई जा रहे हैं। आरोपी धनेश मिश्रा ने देश की कई ओपन यूनिवर्सिटीज से फ्रेंचाइजी ले रखी थीं। एडमिशन कोड के माध्यम से यह स्टूडेंट्स के इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन करता था। एसटीएफ ने आरोपी गणेश मिश्रा के पास से 942 फर्जी डिग्री व मार्कशीट पड़ी है। इसके अलावा 4 लैपटॉप, 12 आंसरशीट, डायरी, फीस रसीद शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी खोलना चाहता था धनेश
धनेश मिश्रा के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह खुद की अपनी एक यूनिवर्सिटी खोलना चाहता था। इसके लिए उसने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में कई बीघों में जमीन ले रखी है। धनेश को जानने वाले लोगों का कहना है कि वह महंगी शराब का शौकीन था। रोजाना 10 से 15 हजार की शराब पीता था। इसके अलावा वह कई देशों की यात्रा भी कर चुका है। धनेश ज्यादातर बाहर हो रहता था। उसके संपर्क देशभर की तमाम यूनिवर्सिटीज में था।

लंबे समय से लगी थी एसटीएफ
एसटीएफ आगरा में प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि उन्हें लंबे समय से फर्जी मार्कशीट और डिग्रियों की शिकायतें मिल रही थी। धनेश को पकड़ने के लिए उन्होंने अपना नेटवर्क बिछाया था। बुधवार की रात को उसे अर्जुन नगर के पास से गिरफ्तार किया। गणेश के पास उन्हें 942 फर्जी दस्तावेज मिले हैं। जिनमें 108 फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां है। चार लैपटॉप, 12 उत्तर पुस्तिकाएं समेत अन्य वस्तुएं शामिल हैं। जलसा जी कैसे वालों से सक्रिय हैं। उसके साथ अन्य लोगों के संपर्क को भी तलाशा जा रहा है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...