भेल के एक नेता कांग्रेस समर्थक, शरण में भाजपा की

भोपाल।

भेल भोपाल यूनिट के एक नेता के संबंध में यह अटकलें लगाई जा रही है कि आखिर में किस दल से जुड़े हुए हैं। सबसे पहले कांग्रेस समर्थित इंटक यूनियन से जुड़े रहे। फिर यहां से लड़ाई-झगड़ा कर एक नई यूनियन बना ली। यहां की विचारधारा भी उनसे मेल नहीं खाती। काफी विवादों के चलते उनका तबादला झांसी यूनिट कर दिया गया। अब वह झांसी से भोपाल आने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जैसे-तैसे उन्होंने एक प्रतिनिधि यूनियन तो बना ली लेकिन झांसी में रहते भोपाल की इस यूनियन को नहीं चला पा रहे हैं। इस यूनियन के कार्यालय में कांग्रेस के आयोजनों को लेकर भेल प्रशासन ने दो बार नोटिस भी थमा दिया। अब खबर यह है कि नेताजी भेल प्रबंधन की मर्जी के खिलाफ भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री का पैर पकडक़र हर हाल में भोपाल यूनिट में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें वह कितने सफल हो पाएंगे या वापस बनारस चले जाएंगे ये अलग बात है।

About bheldn

Check Also

बच गए भेल के एक एजीएम साहब

भोपाल भेल में भी अजीबो—गरीब बातें सुनने को मिलती हैं। ऐसी ही एक बात एक …