22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपाललड़कियां रूम में कपड़े बदलती हैं तो प्रिंसिपल के मोबाइल में सब...

लड़कियां रूम में कपड़े बदलती हैं तो प्रिंसिपल के मोबाइल में सब दिखता है… जांच में मिला CCTV

Published on

कटनी,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और कटनी जिले की शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. दरअसल, कटनी के बरही शासकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने विधायक संजय पाठक के सामने कॉलेज के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं.छात्राओं ने कहा कि प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं. गर्ल्स जब कपड़े बदलने जाती हैं तो प्राचार्य अपने मोबाइल में वीडियो देखते हैं. यही नहीं, प्राचार्य गलत नीयत से टच करते हैं.

यह घटनाक्रम बीते कुछ दिनों का बताया जा रहा है. विधायक संजय पाठक अफसरों और कर्मचारियों के साथ गेस्ट हाउस में विजयराघवगढ़ महोत्सव को लेकर बैठक ले रहे थे. उस दौरान शासकीय कॉलेज बरही के प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा भी मौजूद थे. इसी बीच महाविद्यालय की छात्राएं मौके पर पहुंच गईं और विधायक संजय पाठक से मिलकर प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा की लिखित और मौखिक शिकायत की.

छात्राएं बोलीं- रूम में बंद नहीं किए जाते CCTV
छात्राओं ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि लड़कियां रूम में कपड़े बदलती हैं तो सर के मोबाइल में सब दिखता है. गर्ल्स कॉमन रूम में कैमरे लगवाए हैं. कोई बड़ा आयोजन होता है तो छात्राएं यहां पर कपड़े बदलती हैं. रूम में सीसीटीवी बंद नहीं किए जाते. प्राचार्य लड़कियों को कपड़े बदलते देखते हैं. छात्राओं की बात सुनकर विधायक संजय पाठक तुरंत गुस्से में आ गए.

उन्होंने कहा कि इज्जत पर बात आएगी तो काट डालेंगे. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि छात्राएं मेरी बेटी की उम्र की हैं. उनकी इज्जत पर बात आई तो मैं आवेश में काटने जैसी बात कह गया. विधायक ने कहा कि मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया कि दिग्विजय सिंह से किसी ने शिकायत की है. हां मुझे शिकायत मिली थी. जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराते हुए प्राचार्य को हटाने के साथ ही कठोर कार्रवाई की मांग की है. कलेक्टर ने जांच टीम भी गठित की है.

कलेक्टर ने गठित की पांच सदस्यीय जांच टीम
मामला तूल पकड़ता देख कलेक्टर अवि प्रसाद ने कटनी के तिलक राष्ट्रीय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी. इसके बाद जांच दल ने बरही महाविद्यालय पहुंचकर मौके से तकरीबन 150 लोगों के बयान लिए. वहीं कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे वाली बात भी सच पाई गई.

जांच टीम से मिली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त संचालक जबलपुर को बरही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र पदस्थ करने के लिए पत्र लिखा है. वहीं कांग्रेस इस मामले को लेकर आंदोलन कर रही है और प्राचार्य पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...