14.9 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी को ज्यादा पसंद नहीं 2000 का नोट, नहीं मानते बेहतर...

पीएम मोदी को ज्यादा पसंद नहीं 2000 का नोट, नहीं मानते बेहतर करेंसी, नृपेंद्र मिश्रा ने बताई अंदर की बात

Published on

नई दिल्ली

दो हजार रुपये के नोट का वापस लिया जाना पहले से ही तय था। नोटबंदी के समय यह नोट एक अस्थाई समाधान के रूप में लाया गया था। पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को यह बात कही है। 8 नवंबर 2016 को जब नोटबंदी हुई थी, तो उस समय नृपेंद्र मिश्रा ही पीएम मोदी के प्रधान सचिव थे। नोटबंदी की प्रक्रिया में वे शामिल थे और नोटबंदी के पीछे के विचार को भी वे जानते थे। 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से बाहर होने के बाद अब उन्होंने एक आम आदमी के रूप में अपनी बात कही है।

2,000 के नोटों को प्रैक्टिकल करेंसी नहीं मानते मोदी
मिश्रा ने कहा, ‘पीएम मोदी हमेशा से यह मानते थे कि 2,000 रुपये के नोट रोजमर्रा के लेनदेन के लिए एक प्रैक्टिकल करेंसी नहीं है। इसके अलावा, ये ब्लैक मनी और टैक्स चोरी को भी आसान बनाते हैं। पीएम ने हमेशा छोटे नोटों को व्यावहारिक मुद्रा माना है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेना प्रधानमंत्री की मॉड्यूलर बिल्डिंग एप्रोच को दर्शाता है। इसकी शुरुआत 2018-19 में दो हजार रुपये के नोटों की छपाई पर रोक के साथ हुई। इसके बाद यह धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर होता गया और अब 30 सितंबर, 2023 को यह पूरी तरह प्रचलन से बाहर हो जाएगा।’

साल 2018-19 में ही बंद हो गया था छपना
आरबीआई ने अपनी रिलीज में शुक्रवार को बताया था कि दो हजार रुपये के नोट की छपाई साल 2018-19 में ही बंद हो गई थी। दो हजार रुपये के नोट को आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत लाया गया था। पुराने 500 और 1000 रुपये को नोटों के बंद होने के बाद करेंसी रिक्वायरमेंट के चलते इन नोटों को लाया गया था। जब 500, 200 और 100 सहित छोटो नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में आ गए, तो इन 2 हजार रुपये के नोटों को लाने का उद्देश्य भी पूरा हो गया।

नोटबंदी से अलग है यह फैसला
2,000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला नोटबंदी से अलग है। वित्त सचिव टी वी सोमनाथन ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला नवंबर 2016 में की गई नोटबंदी से अलग है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका इकॉनमी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सोमनाथन ने 30 सितंबर तक जमा नहीं किए जाने वाले नोट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि बैंकों के पास इससे निपटने की समुचित व्यवस्था होगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...