23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorized29 साल की मशहूर बंगाली एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत, सदमे...

29 साल की मशहूर बंगाली एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत, सदमे में परिवार

Published on

बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Suchandra Dasgupta अब नहीं रहीं. एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया. एक्ट्रेस की मौत से उनके परिवारवालों को गहरा सदमा लगा है. एक्ट्रेस की मौत की खबर से उनके फैंस का भी दिल टूट गया है.

कैसे हुई मौत?
जानकारी के मुताबिक, सुचंद्रा शनिवार रात शूटिंग से घर लौट रही थीं. घर वापस आने के लिए उन्होंने एप से बाइक बुक की थी. लेकिन रास्ते में एक साइकिल सवार शख्स सड़क पार कर रहा था, जो अचानक बीच में आ गया. बाइक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लिया, तो एक लॉरी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.

टक्कर लगने पर 29 वर्षीय एक्ट्रेस सुचंद्रा बाइक से नीचे गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में तनाव का माहौल हो गया. कुछ देर के लिए गाड़ियों की आवाजाही भी बाधित हो गई थी.

ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा
बाद में बारानगर पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति सामान्य की. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है. एक्ट्रेस के निधन से बंगाली फिल्म जगत में गहरा शोक छा गया है.

कौन थीं सुचंद्रा दासगुप्ता ?
सुचंद्रा दासगुप्ता बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार थीं. उन्होंने कई फेमस बंगाली टेलीविजन शो में काम किया था. ‘गौरी’ में सपोर्टिंग रोल प्ले करके उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग थी. उनके यूं अचानक चले जाने से फैंस काफी उदास हैं और नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं.

 

Latest articles

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...

नियुक्ति की मांग को लेकर डीपीआई पहुंचे चयनित शिक्षक, बोले- 6 महीने बाद भी नहीं मिली जॉइनिंग

भोपाल। माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लोक शिक्षण...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...