19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यलुधियाना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, Punjab Police के रिटायर्ड ASI समेत...

लुधियाना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, Punjab Police के रिटायर्ड ASI समेत 3 की हत्या

Published on

लुधियाना,

पंजाब के लुधियाना में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ कम होता नजर आ रहा है. इसका ताजा उदाहरण रविवार के दिन देखने को मिला. दरअसल, यहां नूरपुर बेट में अज्ञात हमलावरों ने एक रिटायर्ड एएसआई और उसकी पत्नी, बेटे सहित तीन लोगों की उन्हीं के घर में घुसकर हत्या कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. साथ ही अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. घटना रविवार देर रात की है. वहीं, इलाके में हुए इस ट्रिपल मर्डर की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम वहां पहुंची. घर में खून ही खून बिखरा पड़ा था. घर में तीन लोगों के शव मिले. जिनकी पहचान पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर और बेटे गुरविंदर सिंह के रूप में हुई. वहां से रिटायर्ड एएसआई की रिवॉल्वर गायब है.एएसआई कुलदीप सिंह 2019 में ही नौकरी से रिटायर हुए थे. फिलहाल तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

अलग-अलग एंगल से जांच
पुलिस अधिकारी ने कहा कि तिहरे हत्याकांड की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि आरोपी शायद परिवार की जान पहचान के हैं. इस मामले को पुलिस घर में फ्रेंडली एंट्री से भी जोड़ रही है. इसी के साथ घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि अगर आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा लगा होगा तो शायद आरोपियों का पता लग सकता है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...