19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, बिहार पुलिस के जवान...

ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, बिहार पुलिस के जवान ने मार दी गोली

Published on

मुंगेर,

बिहार के मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को बिहार के एक पुलिस कांस्टेबल ने गोरी मार दी. फिर खुद को भी गोली मारकर जान देने की कोशिश की. गोली लगने के बाद घायल अवस्था में युवती को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दुल्हन की रविवार को शादी थी. जिस कारण वह तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी. जानकारी के मुताबिक, गोली मारने वाला कांस्टेबल युवती का प्रेमी था. वह प्रेमिका की शादी को लेकर उससे नाराज था.

मामला कस्तूरबा वाटर चौक स्थित ब्यूटी पार्लर का है. पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती को उसी के प्रेमी कांस्टेबल ने गोली मारी. गोली लड़की के बाएं कंधे के पीछे लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर भी बंदूक तानी और फायर करने लगा. लेकिन घबराहट के कारण उसके हाथ से पिस्टल गिर गई.

ब्यूटी पार्लर के कर्मचारी ने आरोपी को पकड़ा
इससे पहले कि आरोपी मौके से फरार हो पाता, ब्यूटी पार्लर में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया. लेकिन किसी तरह अमन उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया. वहीं, अन्य लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल अमन कुमार की तलाश शुरू कर दी है.

मुंगेर के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अमन बिहार पुलिस का जवान है और वह पटना में पोस्टेड है. वह मूल रूप से महेशपुर गांव का रहने वाला है. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रात करीब साढ़े आठ बजे की घटना
उधर, ब्यूटी पार्लर की मैनेजर निधि ने बताया कि रविवार की शाम को युवती अपनी शादी के लिए तैयार होने वहां आई थी. उसे ब्यूटी पार्लर वाले तैयार कर ही रहे थे कि अचानक से रात करीब साढ़े आठ बजे कांस्टेबल अमन वहां आ धमका. उसने युवती को देखते ही उस पर गोली चला दी. उस समय किसी को भी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है. फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर पिस्टल रखी. वह फायर करने ही वाला था कि पिस्टल उसके हाथ से गिर गई.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...