18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यड्राइवर को आई झपकी, पेड़ से जा टकराई बारातियों से भरी बोलेरो...

ड्राइवर को आई झपकी, पेड़ से जा टकराई बारातियों से भरी बोलेरो कार, 4 की मौत

Published on

बांदा,

बांदा में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर सोमवार अल सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, 3 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल की है. यहां शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई.

कार में 7 लोग सवार थे. सभी एक ही हांव के रहने वाले थे. जैसे ही यह हादसा हुआ, वैसे ही आस-पास के लोग घायलों की मदद के लिए एकत्रित हो गए. पुलिस को सूचना दी गई और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने कार ड्राइवर और एक बाराती को मृत घोषित कर दिया.इसी के साथ गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. रास्ते में ही दो अन्य घायल बारातियों ने भी दम तोड़ दिया. बाकी तीन घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. इसी बीच ड्राइवर को भी झपकी आ गई. जिस कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई.चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के बाद का मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था. सभी लोग गाड़ी में इतनी बुरी तरह फंसे थे कि उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

 

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...