17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यसारे दंगाई 1-1 लाख जमा करो वरना संपत्ति जब्त होगी... बिजनौर में...

सारे दंगाई 1-1 लाख जमा करो वरना संपत्ति जब्त होगी… बिजनौर में बवाल करने वालों से प्रशासन की दो टूक

Published on

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रशासन ने आपस में फसाद करने वाले दो समूह के 17 लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। गांव में तालाब के पानी के इस्तेमाल को लेकर भिड़ने वाले लोगों पर एक-एक लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

यह मामला बिजनौर के पिट्टा औंढा गांव में हुए झड़प से जुड़ा हुआ है। एक बार हुए विवाद के बाद पुलिस और प्रशासन ने सभी आरोपियों से बॉन्ड पर साइन करवाया था, जिसमें आगे से विवाद नहीं करने का वादा लिया गया था। लेकिन दोबारा होने की स्थिति में प्रशासन ने कड़ा रुख दिखाया है। सभी 17 नामजद से 15 दिनों के भीतर एक-एक लाख की रकम भरने का निर्देश दिया गया है।

इस साल मार्च में गांव में तालाब के पानी के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के बाद दो ग्रुप आमने-सामने आ गए थे। 17 लोग नामजद हुए। सभी लोगों का सीआरपीसी की धारा 151/107/116 के तहत चालान किया गया। इसके साथ ही सभी से 1 लाख रुपये का बेल बॉंड भी भरवाया गया। लेकिन दोनों ग्रुप एक बार फिर से 24 अप्रैल को भिड़ गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फौरन गांव पहुंची और उपद्रवियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 120बी के तहत ऐक्शन लेते हुए एसडीएम रितु चौधरी को रिपोर्ट भेजी। उन्होंने सभी 17 आरोपियों से बॉन्ड की रकम वसूलने के लिए 122बी के तहत आदेश पारित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। जो कोई भी पर्सनल बॉन्ड नहीं भरेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

सिटी एसपी प्रवीण कुमार रंजन ने बताया कि मार्च में गांव में दोनों ग्रुप भिड़ गए थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर सभी को जमानत मिल गई। अब जब दोनों तरफ से फिर से विवाद की स्थिति हुई तो एसडीएम ने एक-एक लाख रुपये जमा कराने का निर्देश जारी किया है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...