30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeभोपालMP: नकाबपोश बदमाशों ने 7 घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान...

MP: नकाबपोश बदमाशों ने 7 घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार, Video…

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में नकाबपोश बदमाशों ने 7 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की पूरी वारदात आस-पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद मौके पर डॉग स्कॉट टीम को बुलाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है.

मामला नगर थाना क्षेत्र के तिरुमला प्राइड कॉलोनी का है. यहां कॉलोनी के पीछे गांव में सोमवार को माता की चौकी लगी थी. रात में पूजा के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. माता की पूजा होने कारण चोरों ने सात घरों को निशाना बनाकर चोरी की.

30 से 40 लाख का सामान चोरी
इस दौरान चोरों ने सोने-चांदी के गहने और करीब 30 से 40 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया. बता दें कि कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे. इसके बावजूद भी नकाबपोश बदमाश बेखौफ हो कर रात के अंधेरे में घरों में ताले तोड़कर अंदर घुस गए.

पुलिस जल्द कार्रवाई करके आरोपियों को पकड़े
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि चोरी के वारदात से सभी लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. सभी लोग पूजा-पाठ के काम में लगे थे. कार्यक्रम में पुलिस भी मौजूद थी. फिर भी चोर अपना काम कर चले गए. सभी लोग चाहते है कि पुलिस जल्द कार्रवाई करके सभी आरोपियों को पकड़ कर सजा दे.

सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर कर रहे हैं जांच- पुलिस
मामले में हीरा नगर के थाना प्रभारी दिलीप पुरी का कहना है कि कॉलोनी में पूजा चल रही थी. इसी बीच चोरों ने कई मकानों को अपना निशाना बनाया है. चोरों ने लाखों के सामान की चोरी की है. बताया जा रहा है कि सोना-चांदी के गहने के साथ करीब 40 लाख रुपये का सामान चोरी किया गया है. पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...