8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिराहुल गाँधी की लोकप्रियता में इजाफा, PM पद के लिए नरेंद्र मोदी...

राहुल गाँधी की लोकप्रियता में इजाफा, PM पद के लिए नरेंद्र मोदी पॉपुलर- सर्वे

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार का असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में हुए सर्वे के आंकड़े इसका सबूत दे रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि 43 फीसदी जनता पीएम मोदी को ही प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद बता रही है।

43 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर NDTV और लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) के साथ मिलकर भारत के 19 राज्यों के 71 लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे किया गया। सर्वे के तहत कुल 7,000 से ज़्यादा लोगों ने अलग-अलग मुद्दों पर राय मांगी गई, जिनमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल थे।

10 से 19 मई 2023 के बीच किए गए सर्वे में साफ हुआ कि प्रधानमंत्री के तौर पर आज भी 43 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि राहुल गांधी को PM के रूप में 27 फीसदी लोग देखना चाहते हैं।

राहुल गांधी की लोकप्रियता में हुआ इजाफा
गौरतलब है कि साल 2019 में PM नरेंद्र मोदी को पसंद करने वालों की तादाद 44 प्रतिशत थी जबकि आज वह 43 प्रतिशत है। हालांकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पसंद करने वालों की तादाद बढ़ी है। 2019 में 24 प्रतिशत की तुलना में कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद करने वालों की संख्या 27 प्रतिशत हो गई है।

पीएम मोदी के बात करने की कला से प्रभावित हैं 25 फीसदी लोग
सर्वे में शामिल लोगों से यह भी सवाल किया गया था कि उन्हें नरेंद्र मोदी कैसे लगते हैं? जिसके जवाब में 40 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी पसंद हैं। 23 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को नापसंद किया। 25 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी न तो अच्छे लगते हैं और न बुरे लगते हैं। जबकि 12 फीसदी लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, सर्वे में शामिल हुए 25 फीसदी उत्तरदाता पीएम मोदी के बात करने की कला से प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं, 20 प्रतिशत का मानना है कि वह विकास आधारित प्रधानमंत्री हैं।

13 प्रतिशत लोग पीएम मोदी को मेहनती मानते
सर्वे का हिस्सा बने 13 प्रतिशत लोग पीएम मोदी को मेहनती मान रहे हैं। वहीं, 13 फीसदी ही उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हैं। 11 फीसदी लोग उनकी नीतियों की तारीफ कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 55 फीसदी से ज्यादा उत्तरदाता अलग-अलग मोर्चों पर सरकार के काम से खुश हैं। वहीं, 17 प्रतिशत पूरी तरह संतुष्ट हैं।

47 फीसदी लोगों ने कहा कि विकास के मुद्दे पर सरकार ने अच्छा काम किया है, जबकि कश्मीर के मुद्दे पर सरकार के कामकाज को सिर्फ 28 फीसदी लोगों ने अच्छा और 13 फीसदी लोगों ने औसत बताया। भ्रष्टाचार रोकने के मुद्दे पर मोदी सरकार के कामकाज को 41 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया, वहीं 45 फीसदी लोगों ने कहा कि इस मुद्दे पर मोदी सरकार की कोशिशें बुरी थीं।

2024 चुनाव में राहुल गांधी दे सकते हैं पीएम मोदी को चुनौती
अगले आम चुनाव में PM नरेंद्र मोदी को चुनौती कौन दे सकता है, के सवाल पर सबसे ज़्यादा लोगों ने राहुल गांधी को चुना। 34 फीसदी लोगों का मानना है कि 2024 में कांग्रेस नेता ही प्रधानमंत्री को चुनौती दे सकते हैं जबकि अरविंद केजरीवाल को 11 फीसदी लोगों ने नेशनल लेवल का चैलेंजर माना। इस रेस में विपक्षी एकता की कवायद में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वे में शामिल 1 प्रतिशत लोग ही पसंद कर रहे हैं।

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...