10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराजनीतिराजस्थान कांग्रेस को मिली राहत, सचिन पायलट और अशोक गहलोत मिलकर लड़ेंगे...

राजस्थान कांग्रेस को मिली राहत, सचिन पायलट और अशोक गहलोत मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान में कांग्रेस के लिए सचिन पायलट की वजह से स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। जब से उनकी तरफ से फिर बगावती तेवर दिखाए गए हैं, चुनावी मौसम में पार्टी को अपने लिए बड़ा खतरा नजर आ रहा है। उसी खतरे को कम करने लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और राहुल गांधी मौजूद रहे।

दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल दोनों अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ बाहर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सचिन पायलट और अशोक गहलोत साथ मिलकर ही काम करने वाले हैं। दोनों नेता साथ मिलकर इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत दिलवाएंगे। एक बड़ी बात ये भी बताई गई कि दोनों नेताओं ने अपने विवाद को लेकर फैसला कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ दिया है। यानी कि मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार ही दोनों की सियासी लड़ाई पर कोई निर्णय लेता दिखेगा।

वैसे खबर है कि खड़गे के घर पर देर रात अभी फिर गहलोत और पायलट की मीटिंग हो सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को क्योंकि जाना है, ऐसे में पहले ही मीडिया के सामने एक बयान जारी कर दिया गया। किसी विस्तृत फॉर्मूले पर निर्णय मीटिंग के बाद ही लिया जाएगा। वैसे पहली मीटिंग में चार घंटे के करीब चली जिसमें पूरी कोशिश की गई कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह करवा दी जाए।

अभी के लिए मीडिया के सामने तो जरूर कहा गया है कि दोनों नेता साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन स्थिति को लेकर असमंजस बरकरार है। असल में सचिन पायलट की कुछ मांगे हैं, उसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई एक बड़ा पहलू है। मीडिया से बात करते वक्त उस विवाद पर कोई भी बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में किस तरह के समझौते पर काम किया जा रहा है, इसे लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। इस समय कांग्रेस का सारा जोर सिर्फ चुनाव जीतने पर है।

पार्टी समझ चुकी है कि एकजुट होकर ही बीजेपी को किसी भी राज्य में मात दी जा सकती है। असल में अभी जिस तरह से कर्नाटक चुनाव में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया की सियासी लड़ाई को नियंत्रण में किया गया, उसी तर्ज पर अब मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान में भी मामले को शांत करना चाहते हैं।

 

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...