12.6 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपत्थर मारने की वजह से फट गई थी साक्षी की खोपड़ी, मकान...

पत्थर मारने की वजह से फट गई थी साक्षी की खोपड़ी, मकान मालिक ने बताया कैसा था साहिल का व्यवहार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह एसी-फ्रिज मैकेनिक है। साहिल ने साक्षी की हत्या करने के बाद उसके सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला किया था। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच साक्षी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साक्षी को 16 बार चाकू मारा गया है। यानी यह खबर गलत है कि साक्षी पर 20 बार हमला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पत्थर से हमला करने से साक्षी की खोपड़ी फट गई थी। फिलहाल पुलिस पूरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जांच के अनुसार, साहिल पीड़िता साक्षी के साथ रिश्ते में था। हत्या करने से पहले उसकी साक्षी के साथ लड़ाई हुई थी।

मकान मालिक ने बताया कैसा था साहिल का व्यवहार
इस घटना के बाद साहिल के मकान मालिक रामफूल का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि आज सुबह ही उन्हें घटना की जानकारी हुई है। उन्होंने वीडियो देखी है। उनका कहना है कि साहिल के पिता का नाम सरफराज है। वह दो साल से अपना तीन बहनों और माता-पिता के साथ बरवाला के जैन कॉलोनी, प्रहलादपुर में रहता था। यहां मोहल्ले में कभी उसका किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ।

साहिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखी थी ये बात
20 साल के साहिल का साहिल खान के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट था। उसने अपने अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में लिखा है…”लव यू डार्क लाइफ… दारू लवर… यारों की यारी… सब पर भारी… 5 जुलाई… लव यू मॉम।” साहिल का अकाउंट पब्लिक है और इसमें उसने अपने दोस्तों के साथ हुक्का पीते हुए और पंजाबी गाना सुनते हुए पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आखिरी पोस्ट करीब छह सप्ताह पहले की थी। जिसमें लड़कों का एक समूह हुक्का पीता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बैकग्राउंड में पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला का गाना ‘सेल्फमेड’ बज रहा है।

 

Latest articles

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...