24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeखेलइन धाकड़ खिलाड़ियों ने लगाए IPL 2023 के सबसे बड़े छक्के, 10वें...

इन धाकड़ खिलाड़ियों ने लगाए IPL 2023 के सबसे बड़े छक्के, 10वें नंबर का नाम चौंका देगा

Published on

आईपीएल 2023 अब संपन्न हो चुका है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर एक बार फिर आईपीएल की चैंपियन बन गई है। चेन्नई ने अपना यह पांचवां आईपीएल का खिताब जीता है। गौरतलब है कि पांचों के पांचों खिताब चेन्नई ने एमएस धोनी की लीडरशिप में जीते हैं। हालांकि आईपीएल के 16वें संस्करण में कई बड़े-बड़े छक्के देखने को मिले, जिनको फैंस ने काफी ज्यादा एन्जॉय किया। तो आइये ऐसे में नजर डालते हैं आईपीएल 2023 में लगे 10 सबसे बड़े छक्कों पर।

फाफ डुप्लेसिस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा छक्का लगाया है। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 115 मीटर का छक्का लगाया था।

टिम डेविड
मुंबई इंडियंस के धाकड़ मध्य क्रम के बल्लेबाज टिम डेविड ने 114 मीटर का छक्का पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाया था। यह आईपीएल 2023 का दूसरा सबसे बड़ा छक्का था।

जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने 112 मीटर का छक्का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगाया था।

शिवम दुबे
चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने 111 मीटर का छक्का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जड़ा था।

रिंकू सिंह
कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 110 मीटर का गगनचुंबी छक्का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगाया था।

मार्क्स स्टोइनिस
लखनऊ सुपर जायंट्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 110 मीटर का छक्का आईपीएल 2023 में लगाया था।

आंद्रे रसेल
कोलकाता नाइटराइडर्स के खूंखार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 109 मीटर का छक्का लगाया था।

शिवम दुबे
चेन्नई के शिवम दुबे ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 102 मीटर का छक्का लगाया था।

रिंकू सिंह
केकेआर के रिंकू सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2023 में 101 मीटर का छक्का लगाया था।

वेंकटेश अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 101 मीटर का छक्का लगाया था।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Asia Cup 2025: पहलगाम हमले के बाद भी होगा एशिया कप भारत-पाक भिड़ंत सितंबर में UAE में होंगे सभी मुक़ाबले

Asia Cup 2025:पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध और बिगड़...

T20 Cricket Rule:T20 क्रिकेट में अब बदलेंगे पावरप्ले के नियम! ICC का बड़ा बदलाव जुलाई से लागू

T20 Cricket Rule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 क्रिकेट में पावरप्ले के नियमों...

बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट फैन्स को लगा झटका

बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट फैन्स को लगा झटका,हेडिंग्ले में मिली करारी...