22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य28 मई को जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था... पहलवानों के...

28 मई को जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था… पहलवानों के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, पीएम मोदी को लिखा खत

Published on

मुंबई

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले कई दिन से आंदोलन कर रहे देश के मेडल विनर पहलवानों के समर्थन में अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी उतर आए हैं। राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘देश की बेटियां’ जिनकी मेहनत से देश के कई मेडल जीते, वे न्याय की गुहार लगा रही हैं। उनके साथ 28 मई को जो हुआ वैसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। उन्होंने मोदी से अपील की कि पहलवानों की बातें सुनी जाएं और समाधान निकाला जाए।

राज ने पत्र में लिखा है, ‘महिला पहलवान, जिन्हें हम गर्व से हमारे देश की बेटियां कहते हैं, और उनके कठिन परिश्रम के बल पर देश को कई मेडल देखने का मौका मिला, वे कई दिनों में दिल्ली में न्याय की गुहार लगा रही हैं। कौन सा एथलीट हमारे देश के लिए पदक जीतने के लिए लगन से कोशिश करेगा, अगर उनकी कड़ी मेहनत को सम्मान नहीं मिला? अगर यह तस्वीर सामने आती है कि देश की सरकार को खिलाड़ियों के सम्मान की कोई परवाह ही नहीं है, तो ‘खेलो इंडिया’ का आदर्श वाक्य एक सपना बनकर रह जाएगा।’

‘आपको बस छोटी से दूरी तय करनी है’
राज ठाकरे ने मोदी से कहा है कि पहले जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे आप उत्तराखंड में हुए हादसे या मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के बाद लोगों की मदद के लिए पहुंचे थे। यह आपकी सहृयता थी। महिला पहलवान पीएमओ से या आपके आवास से बस एक छोटी सी ड्राइव की दूरी पर हैं। वह भी आपसे अपने लिए सहृयता की ही उम्मीद कर रही हैं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की भी यही उम्मीद है।

सचिन के बंगले के बाहर पोस्टर लगाए
उधर पहलवानों का समर्थन न करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बुधवार को यूथ कांग्रेस ने सचिन तेंदुलकर के बंगले के बाहर पोस्टर लगाया। इसमें पहलवानों का समर्थन न करने पर नाराजगी जाहिर की गई थी। पोस्टर लगते ही पुलिस तुरंत ऐक्शन में आई और इसे हटा दिया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...